Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा में गैस संकट गहराया, घंटों कतार के बाद भी खाली लौट रहे लोग

Summer express, जींद  | हरियाणा के जींद जिले में घरेलू गैस सिलिंडरों की किल्लत लगातार गंभीर होती जा रही है। हालात इस कदर बिगड़ चुके हैं कि सिलिंडर वितरण के दौरान पुलिस की निगरानी तक करनी पड़ रही है। इसके बावजूद उपभोक्ताओं को राहत नहीं मिल पा रही और सुबह तड़के से लाइन में लगने के बाद भी लोग खाली हाथ लौटने को मजबूर हैं।

शहर के हुडा ग्राउंड स्थित पारस गैस एजेंसी पर बड़ी संख्या में लोग सिलिंडर लेने पहुंचे, लेकिन सीमित आपूर्ति के चलते अधिकांश उपभोक्ताओं को निराशा हाथ लगी। सुबह अंधेरे से ही लगी लंबी कतारें धीरे-धीरे बेकाबू भीड़ में बदल गईं, जिससे अव्यवस्था का माहौल बन गया।

लाइन में महिलाएं, बुजुर्ग और छोटे बच्चे भी खड़े नजर आए। उपभोक्ताओं रमेश, सुदेश, महिपाल, विजय, नरेश और रामकली ने बताया कि वे पिछले एक सप्ताह से लगातार एजेंसी के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन हर बार उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। कई लोग सुबह पांच बजे घर से निकलकर घंटों इंतजार करते हैं, फिर भी सिलिंडर मिलने की कोई गारंटी नहीं है।

इस बीच प्रशासन के पास शादी समारोहों के लिए भी गैस की मांग बढ़ गई है। शहर में 19 किलोग्राम के 80 व्यावसायिक सिलिंडर पहुंचे, जिन्हें 14 शादी समारोह वाले परिवारों को वितरित किया जाना है।

गैस संकट के चलते लोगों को खाना बनाने के लिए लकड़ी और कोयले का सहारा लेना पड़ रहा है। हालात इतने तनावपूर्ण हो गए हैं कि कई बार उपभोक्ताओं और कर्मचारियों के बीच कहासुनी भी हो रही है। भीड़ नियंत्रण के लिए पर्याप्त व्यवस्था न होने से स्थिति और बिगड़ रही है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि गैस सिलिंडरों की नियमित और पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। साथ ही वितरण प्रणाली को पारदर्शी बनाते हुए एजेंसियों को समय पर सही जानकारी देने के निर्देश दिए जाएं, ताकि उपभोक्ताओं को बार-बार परेशानी का सामना न करना पड़े।

लोगों का कहना है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आने वाले दिनों में स्थिति और भी विकट हो सकती है। फिलहाल जिले के उपभोक्ता गैस संकट से जूझते हुए राहत का इंतजार कर रहे हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.