Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा की बेटी इप्सिता की ‘बर्न इट डाउन’ गूंज बनी ’नारी शक्ति’ की पहचान

Summer express, चंडीगढ़  |  रैपर बादशाह अपने विवादित ‘टटीरी’ गीत को लेकर महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंचाने के आरोपों में घिरे हुए हैं, वहीं हरियाणा के पंचकूला की बेटी गीतकार और कलाकार इप्सिता का ‘बर्न इट डाउन’ गाना नारी सशक्तिकरण की मिसाल बनकर उभरा है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर लांच हुआ ‘बर्न इट डाउन’ गाना सोशल मीडिया पर खूब धूम मचा रहा है। अब तक दो सप्ताह में गाने को यू-ट्यूब पर 2.3 मिलियन देखा गया है तो 52 हजार से ज्यादा लाइक मिले हैं। गाने में लैंगिक असमानता पर कड़ा प्रहार किया गया है। फिलहाल गाना यू ट्यूब से लेकर इंस्टाग्राम पर ट्रेंडिंग में चल रहा है।

प्रतिस्पर्धा के दौरे में कलाकारों की आपत्तिजनक प्रस्तुतियां सवालों के घेरे में आ रही हैं तो बर्न इट डाउन गाने ने समाज को दिशा देने के साथ बदलाव की सार्थकता को बढ़ाया है। बर्न इट डाउन की गीतकार इप्सिता ने संगीत और सिनेमाई कहानी में सीधे तौर पर पितृसत्तात्मक व्यवस्थाओं पर कड़ा प्रहार किया है। गाने में दिखाया गया है कि किस प्रकार महिलाओं के जीवन को पुरुष प्रधान व्यवस्था कम उम्र से ही प्रभावित करती रहती हैं। गाने के माध्यम से लैंगिक असमानता के मुद्दे का प्रस्तुतीकरण समाज को झकझोरने वाला है।

महिलाओं की आवाज को बुलंद करते गीत के बोल

मौजूदा समय में चंडीगढ़ के सेक्टर-7 में रह रही इप्सिता बताती हैं कि गीत में दिखाया गया है कि महिलाओं पर थोपी गई पिंजरों, पर्दों और अपेक्षाओं की कहानी एक विद्रोह तक पहुंचती है। इसमें फिल्माया गया है कि “अब मुझे इसे जलाते हुए देखो। इप्सिता ने अपने गाने के जरिये उन महिलाओं को श्रद्धांजलि दी है, जिन्होंने शांत संघर्ष किया है, जिनका कहीं वर्णन नहीं है, जो बिना किसी प्रसिद्धि के पूरी दुनिया का बोझ अपने कंधों पर उठाती हैं। इसी भावना के साथ, बर्न इट डाउन न केवल प्रत्यक्ष उत्पीड़न का विरोध करने वाली महिलाओं को समर्पित है, बल्कि उन महिलाओं को भी समर्पित है जो अदृश्य बोझ से जूझ रही हैं, वे महिलाएं जिनका श्रम, दर्द और सहनशीलता अक्सर अनदेखी रह जाती है।

वीडियो में चौकाने वाले आंकड़े

विश्व भर में 73.6 करोड़ महिलाओं ने शारीरिक या यौन हिंसा का सामना किया है।

वैश्विक स्तर पर 13 करोड़ लड़कियां स्कूल से बाहर हैं।

महिलाएं वैश्विक स्तर पर 75 प्रतिशत अवैतनिक देखभाल और घरेलू कार्य करती हैं। अर्थव्यवस्थाओं को सहारा देने के बावजूद, इस कार्य की गिनती शायद ही कभी की जाती है और इसके लिए कभी भुगतान नहीं किया जाता।

लंदन स्कूल आफ इकोनामिक्स से विज्ञान में एमएससी डिग्री धारक इप्सिता

इप्सिता गायिका-गीतकार और अभिनेत्री हैं, जिनका काम पॉप, प्रदर्शन और सामाजिक टिप्पणी के संगम पर आधारित है। येल विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र और मनोविज्ञान में छात्रवृत्ति के साथ स्नातक की उपाधि प्राप्त की। प्रदर्शन कला में उनके योगदान के लिए वी. ब्राउन आयरिश पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया। उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से व्यवहार विज्ञान में एमएससी की उपाधि प्राप्त की। संगीत और फिल्म को पूर्णकालिक रूप से अपनाने से पहले, इप्सिता ने यूनिसेफ, गेट्स फाउंडेशन और विश्व बैंक सहित संगठनों के साथ सार्वजनिक स्वास्थ्य और व्यवहार परिवर्तन के क्षेत्र में काम किया।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.