Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

राधे मां ने मां चिंतपूर्णी के दरबार में टेका माथा, हवन कर मां का लिया आशीर्वाद

Summer express,चिंतपूर्णी  | विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी के दरबार में धार्मिक ममतामई राधे मां ने पहुंचकर माता रानी के चरणों में माथा टेका और विधिवत पूजा-अर्चना की। उनके मंदिर पहुंचने पर श्रद्धालुओं में भी विशेष उत्साह देखने को मिला।

मंदिर परिसर में राधे मां ने वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार हवन में आहुति डाली और माता चिंतपूर्णी से देश-दुनिया की सुख-समृद्धि व शांति की कामना की। इस दौरान पुजारी बारीदार सभा के प्रधान रविंदर छिंदा ने मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना और हवन की विधि संपन्न करवाई।

राधे मां ने कहा कि मां चिंतपूर्णी के दरबार में आकर उन्हें हमेशा आध्यात्मिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव होता है। उन्होंने कहा कि माता रानी अपने भक्तों की सच्ची श्रद्धा से की गई प्रार्थनाओं को अवश्य स्वीकार करती हैं।

इस अवसर पर मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं ने भी माता रानी के जयकारे लगाए और दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर प्रशासन की ओर से भी व्यवस्था को सुचारू बनाए रखा गया।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

वोट चोरी के मुद्दे पर दिल्ली में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन, हिमाचल से हजारों कार्यकर्ता होंगे शामिल

हिमफेड चेयरमैन महेश्वर चौहान दिल्ली रवाना, बोले- जनता की आवाज दबाने के बजाय सुने सरकार, वरना भुगतना पड़ेगा खामियाजा शिमला-: वोट चोरी के मुद्दे को लेकर रविवार को दिल्ली में होने वाली विपक्ष की रैली से पहले देश का सियासी माहौल गरमा गया है। इस प्रदर्शन में हिमाचल प्रदेश से भी बड़ी संख्या में कांग्रेस...

विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता पर सरकार से आर-पार की तैयारी, 5 नवंबर को शिमला में जुटेंगे शिक्षक

Summer express/शिमला-:हिमाचल प्रदेश में विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता को लेकर प्रदेश सरकार और शिक्षक संगठनों के बीच टकराव बढ़ता जा रहा है। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिक्षक कल्याण संघ (HPUTWA) ने राज्य सरकार के प्रस्तावित हिमाचल प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक, 2026 के विरोध में आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया है। संघ ने सरकार से विधेयक...

अहोई अष्टमी का व्रत कल, बच्चों की लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य के लिए महिलाएं करेंगी पूजा

Summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। बच्चों की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना को लेकर महिलाएं 1 नवंबर को अहोई माता का व्रत रखेंगी। व्रत को लेकर अंबाला के बाजारों में खरीदारी शुरू हो गई है। महिलाएं गन्ने, सिंघाड़े और पूजा से जुड़ी अन्य सामग्री की खरीदारी कर रही हैं। बाजारों में गन्ने...

504 करोड़ रुपये के सरकारी धन घोटाले में विक्रम वधवा को झटका, अदालत ने जमानत याचिका की खारिज

Summer express, पंचकूला। हरियाणा के सरकारी विभागों के खातों से करीब 504 करोड़ रुपये की कथित हेराफेरी के मामले में गिरफ्तार रियल एस्टेट कारोबारी विक्रम वधवा को अदालत से राहत नहीं मिली है। सीबीआई की विशेष अदालत ने उसकी नियमित जमानत याचिका खारिज कर दी। अदालत ने मामले की गंभीरता, आरोपी की कथित भूमिका और...

रिश्वत मामले में नूंह के जेई सलीम को अदालत से राहत, सबूतों के अभाव में मिली रिहाई

Summer express, नूंह। नूंह नगर योजनाकार विभाग के कनिष्ठ अभियंता (जेई) सलीम को 80 हजार रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किए जाने के मामले में नया मोड़ आ गया है। गुरुग्राम एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम अदालत में उनके खिलाफ ठोस सबूत पेश नहीं कर सकी। इसके बाद अदालत ने जेई...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.