Facebook-f Youtube X-twitter

गुड़गांव में पाथवेज स्कूल को बम धमकी भरा ईमेल, जांच शुरू

Summer express, गुड़गांव |  गुड़गांव में स्कूलों को बम धमकी देने की घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला डीएलएफ फेज-1 थाना क्षेत्र के पाथवेज स्कूल, बंधवाड़ी गांव से सामने आया। स्कूल प्रबंधन को एक ईमेल प्राप्त हुआ, जिसमें स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी।

सूचना मिलते ही गुड़गांव पुलिस ने बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वायड को मौके पर भेजकर पूरे स्कूल परिसर को सेनेटाइज किया। जांच के दौरान किसी भी संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक का पता नहीं चला। पुलिस ने स्कूल परिसर को सुरक्षित घोषित किया और राहत की सांस ली।

पुलिस के अनुसार, धमकी भरा ईमेल देर रात लगभग 1:20 बजे “सोयब मसूद” के नाम से भेजा गया था। ईमेल में लिखा गया था – “There’s a bomb in MYP building. This is clear and serious warning.” सुबह जब स्कूल प्रबंधन को यह ईमेल मिला, उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया।

एएसआई संदीप ने बताया कि यह एक फर्जी मेल थी। जांच जारी है और पुलिस ईमेल के स्रोत व भेजने वाले की पहचान के लिए आवश्यक कार्रवाई कर रही है। स्कूल परिसर को पूरी तरह सुरक्षित कर दिया गया है और सभी गतिविधियां सामान्य रूप से जारी हैं।

यह धमकी भरी ईमेल कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले 28 जनवरी को गुड़गांव के 40 स्कूलों को इसी तरह की धमकी मिली थी। मार्च माह में भी 10 स्कूलों को धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ था। पुलिस ने पहले मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। जांच में पता चला कि उसने जनवरी में ईमेल तैयार कर 250 अमेरिकी डॉलर में बांगलादेश के एक व्यक्ति को बेच दिया था, जिसने धमकी भरा ईमेल भेजा और भारत में दहशत फैलाने का प्रयास किया।

पुलिस ने स्कूल प्रबंधन से सहयोग मांगा है और पूरे मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। स्कूल परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और आवश्यकतानुसार सतर्कता जारी रहेगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.