Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

“बजट नहीं, राजनीतिक भाषण”,  मुख्यमंत्री भाजपा विरोध में व्यस्त, विकास पूरी तरह गायब : रणधीर

Summer Express,संजु ,शिमला | भाजपा नेता एवं विधायक रणधीर शर्मा ने विधानसभा में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा प्रस्तुत बजट पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि यह बजट नहीं बल्कि एक लंबा राजनीतिक भाषण था। उन्होंने कहा कि बजट जैसे महत्वपूर्ण मंच का उपयोग विकास और आर्थिक दिशा तय करने के बजाय केंद्र सरकार, पिछली भाजपा सरकार और विपक्ष की आलोचना में किया गया, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अपने भाषण में तथ्यों और आंकड़ों के बजाय राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप में अधिक व्यस्त रहे, जिससे यह स्पष्ट होता है कि सरकार “भाजपा फोबिया” से ग्रस्त है। उन्होंने कहा कि बजट का उद्देश्य प्रदेश के भविष्य की आर्थिक रूपरेखा प्रस्तुत करना होता है, लेकिन इस बजट में ऐसी कोई स्पष्ट दिशा दिखाई नहीं देती।

रणधीर शर्मा ने कहा कि कांग्रेस सरकार द्वारा बार-बार उठाया जा रहा Revenue Deficit Grant (RDG) का मुद्दा पूरी तरह राजनीतिक है। उन्होंने स्पष्ट किया कि RDG कोई संवैधानिक अधिकार नहीं बल्कि वित्त आयोग की सिफारिशों पर आधारित अस्थायी व्यवस्था थी, जिसका समाप्त होना पहले से तय था। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार इस विषय पर जनता को भ्रमित कर रही है।

उन्होंने बजट के आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि यह बजट प्रदेश की बिगड़ती आर्थिक स्थिति का प्रमाण है।

कुल बजट आकार ₹54,928 करोड़ है, जो पिछले वर्ष से ₹3,586 करोड़ कम है। राजस्व प्राप्तियां भी घटकर ₹44,537 करोड़ से ₹40,361 करोड़ होने का अनुमान है। कमिटेड लायबिलिटीज (वेतन, पेंशन, ब्याज व ऋण अदायगी) लगभग 80% तक पहुंच चुकी हैं, जबकि विकास कार्यों के लिए मात्र 20% बजट बचता है।

उन्होंने कहा कि जब ₹100 में से ₹80 पहले से तय खर्चों में चला जाएगा, तो प्रदेश में विकास कार्य कैसे होंगे? यह स्थिति हिमाचल के भविष्य के लिए बेहद चिंताजनक है।

रणधीर शर्मा ने सरकार की आर्थिक नीतियों को विफल बताते हुए कहा कि लगातार टैक्स और सेस बढ़ाने के बावजूद राजस्व संग्रह में अपेक्षित वृद्धि नहीं हो रही है। महंगाई और ऊंचे करों के कारण लोग हिमाचल के बजाय पड़ोसी राज्यों से खरीदारी कर रहे हैं, जिससे राज्य की आय पर नकारात्मक असर पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने कर्ज लेने के मामले में भी रिकॉर्ड बना दिया है। पिछले तीन वर्षों में लिया गया कर्ज पिछली सरकारों के पांच वर्षों से अधिक है और प्रदेश का कुल कर्ज ₹1 लाख करोड़ से ऊपर पहुंच चुका है, जो गंभीर वित्तीय संकट की ओर संकेत करता है।

उन्होंने कहा कि बजट में निवेश बढ़ाने, उद्योग स्थापित करने और जीएसडीपी बढ़ाने की कोई ठोस योजना नहीं है। उद्योगों के लिए प्रोत्साहन नहीं दिया जा रहा, बिजली दरें बढ़ाकर निवेश को हतोत्साहित किया जा रहा है और नए आर्थिक अवसरों का सृजन नहीं किया जा रहा।

रणधीर शर्मा ने बजट घोषणाओं को “जुमला” बताते हुए कहा कि पिछली घोषणाएं भी पूरी नहीं हुईं। ग्रीन एनर्जी स्टेट बनाने, कांगड़ा को पर्यटन राजधानी बनाने, नशा मुक्ति केंद्र स्थापित करने और रोजगार सृजन जैसी घोषणाएं आज भी अधूरी हैं।

उन्होंने कहा कि गरीबों और युवाओं के नाम पर की गई घोषणाएं भी भ्रामक हैं। 300 यूनिट मुफ्त बिजली और ₹1500 सहायता जैसी योजनाओं में स्पष्टता का अभाव है और इनका वास्तविक लाभ संदिग्ध है।

रणधीर शर्मा ने कहा कि प्रदेश की अधिकांश योजनाएं केंद्र सरकार के सहयोग से चल रही हैं, फिर भी कांग्रेस सरकार केंद्र को दोष देने का प्रयास कर रही है, जो पूरी तरह विरोधाभासी है।

अंत में उन्होंने कहा,“यह बजट दिशाहीन, गुमराह करने वाला और आर्थिक रूप से कमजोर दस्तावेज है। इसमें न आत्मनिर्भर हिमाचल की सोच है, न विकास का रोडमैप। यह बजट प्रदेश को कर्ज, महंगाई और आर्थिक संकट की ओर ले जाने वाला है।”

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने समय रहते अपनी नीतियों में सुधार नहीं किया तो प्रदेश को इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बकाया डीए जारी करने की तारीख बताए सरकार: बलबीर सिद्धू

गुरशरण सिंह। मोहालीसमर न्यूज वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लंबे समय से लंबित महंगाई भत्ते के बकाए को लेकर पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी और पेंशनभोगी अपना जायज हक मांग रहे हैं, इसलिए सरकार को...

हरियाणा में 12 फीट की सड़कें होंगी 18 फीट चौड़ी: रणबीर गंगवा

मुकुल शर्मा। चंडीगढ़समर न्यूज हरियाणा की सड़कों, सीवर सुरक्षा और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि सरकार प्रदेश में सड़क व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। द समर न्यूज हरियाणा के साथ खास बातचीत में उन्होंने बताया कि प्रदेश में पहले से बनी...

ट्रॉली गुजरते ही धंसी कृष्णा नगर की सड़क

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज वार्ड नंबर 61 के कृष्णा नगर इलाके में शुक्रवार सुबह ट्रॉली गुजरने के बाद सड़क का एक हिस्सा अचानक धंस गया। सड़क धंसने की घटना से आसपास के लोगों में चिंता बढ़ गई और राहगीरों के लिए हादसे का खतरा पैदा हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना नगर...

नशा बेचने वालों के घरों पर चले बुलडोजर, मेयर ने प्रशासक से मांगी अनुमति

शगुन कश्यप | चंडीगढ़समर न्यूज शहर को नशा मुक्त बनाने की मुहिम में अब नशा तस्करों के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई और तेज करने की तैयारी है। पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने नशे का अवैध कारोबार करने वालों को दो टूक चेतावनी दी कि वे यह धंधा छोड़ दें, अन्यथा...

टिप्पर हादसे में दूसरे युवक ने भी गंवाईं टांग

माइनिंग के काम के पीछे कौन है ‘किंगपिन’, जिस पर करवाई करने से डरता है प्रशासन और विभाग {दो परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़{प्रशासन की कार्रवाई पर उठे सवालगुरमीत सिंह | डेरा बस्सीसमर न्यूज डेराबस्सी में तेज रफ्तार टिप्पर की चपेट में आने से दो युवकों की जिंदगी पूरी तरह बदल गई है। कुछ...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.