Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पानीपत फैक्ट्री हादसा: सुरक्षा की अनदेखी में दो भाइयों की मौत

Summer Express,पानीपत |हरियाणा के औद्योगिक शहर पानीपत में सुरक्षा मानकों की भारी लापरवाही ने दो सगे चचेरे भाइयों की जान ले ली। जलालपुर रोड स्थित मयूर टेक्सटाइल फैक्ट्री में सफाई के दौरान शिवम (19) और नितिन (18) दम घुटने से मृत पाए गए। दोनों युवक उत्तर प्रदेश के शामली जिले के कैराना क्षेत्र के गांव जंधेड़ी के रहने वाले थे और रोजाना परिवार का सहारा बनने के लिए पानीपत मजदूरी करने आते थे।

मृतकों को करीब 20 फीट गहरे केमिकल टैंक की सफाई का काम सौंपा गया। फैक्ट्री प्रबंधन और ठेकेदार ने उन्हें कोई सुरक्षा किट, मास्क या ऑक्सीजन सिलेंडर नहीं दिया। टैंक में जहरीली गैस और ऑक्सीजन की कमी के कारण दोनों बेहोश होकर गिर पड़े।

वीडियो और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उनके साथियों ने उन्हें बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन प्रयास नाकाम रहा। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सोशल मीडिया पर वायरल हुए कुछ दृश्य में एक दोस्त बेसुध युवक को सीपीआर देते हुए और बार-बार कहता दिखाई दे रहा है, “उठ जा मेरे भाई…”

पीड़ित परिवार ने फैक्ट्री मालिक और ठेकेदार पर आरोप लगाते हुए इसे दुर्घटना नहीं बल्कि हत्या बताया। उनका कहना है कि खतरनाक केमिकल टैंकों की सफाई के लिए सुरक्षा किट और विशेष मशीनरी अनिवार्य है, लेकिन लागत बचाने के चक्कर में मजदूरों की जान जोखिम में डाली गई।

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। यह पानीपत में इस तरह की पहली घटना नहीं है। पहले भी गोरजा इंटरनेशनल फैक्ट्री में इसी प्रकार के हादसे में मजदूरों की मौत हो चुकी है। लगातार हो रहे ये हादसे औद्योगिक सुरक्षा मानकों और श्रम कानूनों की गंभीर अनदेखी को उजागर करते हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.