Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

इंजीनियर पति की दूसरी शादी का खुलासा, पहली पत्नी ने किया हंगामा

Summer express,भागलपुर  | भागलपुर जिले के सन्हौला थाना क्षेत्र के महियामा-गोविंदपुर गांव में एक इंजीनियर द्वारा पहली पत्नी को धोखा देकर दूसरी शादी करने का मामला सामने आया है। जैसे ही पहली पत्नी को इस शादी की जानकारी मिली, वह करीब 18 हजार किलोमीटर दूर से सीधे ससुराल पहुंच गई, जिसके बाद वहां जमकर हंगामा हुआ।

ससुराल पहुंचते ही महिला ने पति और उसके परिजनों के खिलाफ विरोध जताया, जिससे घर में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान सास, ससुर और अन्य परिजनों के साथ उसकी तीखी बहस भी हुई। हंगामे की सूचना मिलते ही आरोपी पति मौके से फरार हो गया। बाद में स्थानीय लोगों की सूचना पर सन्हौला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

जानकारी के अनुसार, आरोपी शंकर शर्मा (35) एक मैकेनिकल इंजीनियर हैं और गोविंदपुर निवासी अरविंद शर्मा के पुत्र हैं। उनकी शादी वर्ष 2018 में हरियाणा की रहने वाली काजल शर्मा (27) से हुई थी। शादी के बाद दोनों गुरुग्राम में रहने लगे, जहां कुछ समय बाद उनके बीच विवाद शुरू हो गया।

पीड़िता काजल शर्मा का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसे प्रताड़ित किया जाता था और मारपीट भी की जाती थी। इसी से परेशान होकर उसने अक्टूबर 2025 में गुरुग्राम महिला आयोग में शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप यह भी है कि पति ने हाजीपुर में उसके परिवार की मदद से खरीदी गई जमीन और मकान को धोखे से अपने नाम करा लिया।

इसी बीच, हाल ही में काजल को जानकारी मिली कि उसके पति ने सन्हौला क्षेत्र की एक युवती से दूसरी शादी कर ली है। इसके बाद वह सीधे ससुराल पहुंची और विरोध दर्ज कराया। पीड़िता ने ससुराल पक्ष के लोगों, ससुर अरविंद शर्मा, सास अनीता देवी और अन्य परिजनों—के खिलाफ मारपीट और उत्पीड़न की लिखित शिकायत भी दी है।

सन्हौला थाना पुलिस ने बताया कि मामले में मारपीट से जुड़ा आवेदन प्राप्त हुआ है। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पलवल में जिले के पहले सिंथेटिक टेनिस कोर्ट का उद्घाटन, खिलाड़ियों को मिलेगी आधुनिक सुविधा

summer express , सुन्दर कुंडू , पलवल। जिले के खिलाड़ियों को आधुनिक खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक और पहल की गई है। नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में जिले के पहले सिंथेटिक टेनिस कोर्ट का उद्घाटन किया गया। इस बहुउपयोगी कोर्ट पर टेनिस के साथ-साथ नेटबॉल का अभ्यास और प्रतियोगिताएं भी आयोजित की...

गुरुग्राम में महिला बाइकर को कार ने मारी टक्कर, आरोपी मौके से फरार

summer express , गुरुग्राम। गुरुग्राम में महिला बाइक सवार के साथ हिट एंड रन का मामला सामने आया है। गोल्फ कोर्स रोड पर एक कार ने स्पोर्ट्स बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवती सड़क पर गिर गई, जबकि उसकी बाइक कई मीटर तक घिसटती चली गई। टक्कर के बाद कार सवार...

बहादुरगढ़ में महिला से सोने का कड़ा झपटा, बाइक सवार दो युवक फरार

summer express, बहादुरगढ़। शहर में झपटमारी की घटनाओं पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। सोमवार सुबह बादली रोड स्थित धनपति अंबेडकर स्टेडियम के पास बाइक सवार दो युवकों ने ऑटो का इंतजार कर रही महिला के हाथ से सोने का कड़ा झपट लिया और फरार हो गए। जानकारी के अनुसार, महिला गुभाना जाने के...

रेवाड़ी में भ्रूण लिंग जांच का भंडाफोड़, दो दलाल गिरफ्तार

Summer express, रेवाड़ी। रेवाड़ी शहर में भ्रूण के लिंग की जांच कराने के कथित अवैध धंधे का मामला सामने आया है।  देर शाम स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए दो दलालों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 64,500 रुपये की नकदी बरामद हुई है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर...

गुरुग्राम के वाटिका प्रोफेशनल टावर में लगी आग, कार्यालय का सामान जला

summer express ,गुरुग्राम। सेक्टर-66 स्थित वाटिका प्रोफेशनल टावर की नौवीं मंजिल पर रात करीब 10 बजे एक निजी कार्यालय में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग को इसकी जानकारी दी गई। इसके बाद सेक्टर-29 फायर स्टेशन से दमकल की दो गाड़ियां तत्काल मौके के लिए रवाना...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.