Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा में टोल दरें बढ़ीं, राष्ट्रीय राजमार्गों पर यात्रा महंगी, यात्रियों पर बढ़ा बोझ

Summer express,चंडीगढ़  | हरियाणा में बुधवार से राष्ट्रीय राजमार्गों पर यात्रा करना महंगा हो गया है। टोल दरों में औसतन पांच प्रतिशत की बढ़ोतरी लागू होने के साथ ही निजी और वाणिज्यिक वाहनों के सफर पर अतिरिक्त खर्च बढ़ गया है। नई दरें मंगलवार रात 12 बजे से प्रभावी हो गईं, जिससे प्रमुख हाईवे पर रोजाना यात्रा करने वाले लोगों की जेब पर सीधा असर पड़ेगा।

राज्य में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अंतर्गत संचालित लगभग 75 टोल प्लाजा पर संशोधित दरें लागू की गई हैं। विशेष रूप से दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे (एनएच-48) के खेड़की दौला टोल प्लाजा पर कारों के टोल में 5 से 15 रुपये तक की वृद्धि की गई है। वहीं, हिसार-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे-152 के थाना टोल प्लाजा पर भी विभिन्न श्रेणियों के वाहनों के लिए 5 से 10 रुपये तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

नई दरों के अनुसार कार, जीप और वैन जैसे निजी वाहनों का टोल अब लगभग 90 से 105 रुपये तक पहुंच गया है, जो पहले 85 से 95 रुपये के बीच था। हल्के वाणिज्यिक वाहनों के लिए शुल्क 150 से 175 रुपये हो गया है, जबकि पहले यह 140 से 160 रुपये था।

बस और दो-एक्सल ट्रकों के लिए टोल दरें अब 310 से 350 रुपये तक हो गई हैं, जो पहले 290 से 320 रुपये थीं। इसी तरह भारी वाहनों (मल्टी-एक्सल) के लिए टोल 480 से 540 रुपये के बीच पहुंच गया है, जो पहले 450 से 500 रुपये था।

अधिकारियों के अनुसार, टोल दरों में यह संशोधन थोक मूल्य सूचकांक के आधार पर किया गया है। इसके साथ ही नकद भुगतान पूरी तरह बंद कर दिया गया है और अब केवल फास्टैग या डिजिटल माध्यम से ही भुगतान स्वीकार किया जाएगा। फास्टैग वार्षिक पास की फीस भी बढ़ाकर 3075 रुपये कर दी गई है।

इस बढ़ोतरी के चलते हाईवे पर नियमित सफर करने वाले यात्रियों और ट्रांसपोर्ट सेक्टर पर मासिक खर्च का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

धर्मशाला में बदला मौसम का मिजाज,घने बादलों के बीच खिला इंद्रधनुष

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:धर्मशाला में मौसम ने अचानक करवट बदली। आसमान में घने बादल छाने के साथ बारिश का दौर शुरू हुआ। दिन के समय ही मौसम का मिजाज ऐसा बदला कि शाम जैसा नजारा दिखाई देने लगा।बारिश के बाद धर्मशाला की पहाड़ियां और आसपास का इलाका हरियाली से निखर उठा। इसी बीच बादलों के...

श्रमिक परिवारों के बच्चों के सपनों को पंख दे रही कल्याणकारी योजनाएं

Summer express/शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की कल्याणकारी योजनाएं श्रमिक परिवारों के लिए आर्थिक संबल का मजबूत आधार बन रही हैं। विशेषकर बच्चों की शिक्षा के लिए प्रदान की जा रही वित्तीय सहायता से श्रमिक परिवारों को अपने बच्चों की पढ़ाई जारी रखने में महत्वपूर्ण मदद मिल रही है। बोर्ड...

कुरुक्षेत्र में मौसम ने बढ़ाई किसानों की चिंता,धान खरीद को लेकर मंडी प्रशासन तैयार

Summer express/कुरुक्षेत्र,गुरदीप सिंह गुजराल-:कुरुक्षेत्र में आसमान पर छाए घने बादलों ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।धान की फसल पककर लगभग तैयार है और बारिश की आशंका के बीच किसान अपनी फसल को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं।हालांकि मंडी प्रशासन का कहना है कि धान खरीद सीजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली...

पीएम मोदी के जन्मदिन पर हरियाणा के स्कूलों में महीनेभर होंगे कार्यक्रम, शिक्षा मंत्री ने गिनाईं सरकार की प्राथमिकताएं

Summer express/सोनीपत,रमेश कुमार-सोनीपत पहुंचे हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में प्रेस वार्ता कर कई अहम मुद्दों पर सरकार का पक्ष रखा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के मौके पर प्रदेश के स्कूलों में महीनेभर चलने वाले कार्यक्रमों का ऐलान किया गया। वहीं जलभराव, शिक्षकों की कमी और मुरथल यूनिवर्सिटी...

बेड के नीचे छिपा रखी थी 1000 लीटर की टंकी, 550 लीटर लाहन बरामद

Summer express/कैथल,बलिंदर कुमार-:शहर थाना पुलिस ने डेरा गरजा सिंह में अवैध शराब तैयार करने के आरोप में एक मकान पर छापेमारी कर बड़ी मात्रा में लाहन बरामद किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपने बेडरूम में गड्ढा खोदकर करीब 1000 लीटर क्षमता की टंकी जमीन के अंदर दबा रखी थी। टंकी को ऊपर से...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.