Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अंबाला छावनी वार्ड 14 में समस्याओं को लेकर पार्षद सहित लोगों का धरना

Summer Express,अंबाला  | अंबाला छावनी के वार्ड 14 के निवासी अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर नगर परिषद कार्यालय पहुंचे और धरना दिया। इस दौरान वार्ड पार्षद हरमिंदर सिंह के साथ स्थानीय लोगों ने टांगरी नदी पर बनाए जा रहे बांध, टूटी सड़कों और खराब नालियों की समस्या को प्रमुखता से उठाया। प्रदर्शन के बाद सभी ने नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर जल्द समाधान की मांग की।

प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि टांगरी नदी पर बन रहे बांध का निर्माण सही तरीके से नहीं किया जा रहा है, जिससे भविष्य में बरसात के दौरान पानी कॉलोनियों में घुसने का खतरा बना रहेगा। वार्ड पार्षद हरमिंदर सिंह ने आरोप लगाया कि वार्ड में न तो चलने योग्य सड़कें हैं और न ही उचित जल निकासी व्यवस्था मौजूद है, जिससे स्थानीय लोगों को रोजमर्रा की जिंदगी में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र के निवासी समय पर बिजली बिल और अन्य टैक्स जमा करते हैं, बावजूद इसके उन्हें मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई जा रही हैं। पार्षद ने मांग की कि शक्ति नगर सहित वार्ड 14 की सभी छोटी-बड़ी समस्याओं का जल्द समाधान किया जाए ताकि लोगों को राहत मिल सके।

वहीं, नगर परिषद अंबाला छावनी के कार्यकारी अधिकारी देवेंद्र नरवाल ने बताया कि वार्ड 14 के प्रतिनिधि और स्थानीय लोग उनसे मिले थे और उन्होंने अपनी समस्याएं रखीं। ईओ ने आश्वासन दिया कि संबंधित मुद्दों का जल्द ही समाधान किया जाएगा और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पहाड़ी कवि सम्मेलन में उठी हिमाचली पहाड़ी बोली को संवैधानिक दर्जा देने की मांग

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाली छोटी काशी मंडी से एक बार फिर पहाड़ी बोली के संरक्षण और संर्वधन की मांग उठी है। सोमवार को शहर में आयोजित हुए पहाड़ी कवि सम्मेलन के माध्यम से पहाड़ी कवियों ने इसके संरक्षण और संवर्धन की मांग उठाई है। इस कवि सम्मेलन में कुल्लू, मंडी और...

नूरपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

Summer express/संजीव महाजन/नूरपुर-:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अजय महाजन ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।...

लंबित देनदारियों और डीए पर अधिसूचना की मांग, पेंशनरों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों और महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों पर अधिसूचना जारी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि तय समय सीमा तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो 8 अगस्त को...

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.