Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गैस-पेट्रोल की कोई किल्लत नहीं, अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई: डीसी कांगड़ा

Summer Express,राहुल चावला , धर्मशाला । कांगड़ा जिले में घरेलू गैस सिलेंडर, कॉमर्शियल गैस और पेट्रोल-डीजल की कथित कमी को लेकर फैल रही चर्चाओं के बीच उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने स्थिति स्पष्ट करते हुए लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और संयम बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार या राज्य सरकार की ओर से ऐसी कोई सूचना जारी नहीं की गई है, जिससे जिले में आवश्यक ईंधन या गैस की कमी का संकेत मिलता हो।

उपायुक्त ने बताया कि वर्तमान में जिले में गैस एजेंसियों और पेट्रोल पंपों पर आपूर्ति सामान्य रूप से जारी है और किसी भी प्रकार की बाधा नहीं है। प्रशासन पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है ताकि आम लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि अनावश्यक घबराहट के कारण कुछ स्थानों पर गैस सिलेंडर और ईंधन की अधिक खरीदारी देखी जा रही है, जो पूरी तरह से अफवाहों से प्रेरित है।

हेमराज बैरवा ने आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि सामान्य दिनों में जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों की रोजाना बुकिंग लगभग 7,500 रहती है, जबकि हाल के दिनों में यह संख्या बढ़कर 9,500 से 10,000 तक पहुंच गई है। उन्होंने इस बढ़ोतरी को “पैनिक बुकिंग” करार देते हुए कहा कि यह वास्तविक आवश्यकता से अधिक है और इससे सप्लाई सिस्टम पर अनावश्यक दबाव बन सकता है।

उपायुक्त ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि कोई व्यक्ति या समूह जानबूझकर गलत सूचना फैलाकर लोगों में भय का माहौल बनाने या कृत्रिम कमी पैदा करने का प्रयास करता है, तो उसके खिलाफ सख्त प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी। संबंधित विभागों को ऐसे मामलों पर नजर रखने और तत्काल रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने आम जनता से अपील की कि वे अफवाहों पर विश्वास न करें और केवल अपनी आवश्यकता के अनुसार ही गैस व ईंधन की खरीद करें। साथ ही जिम्मेदार नागरिक के रूप में भ्रामक सूचनाओं को आगे न फैलाने और प्रशासन का सहयोग करने की भी अपील की, ताकि जिले में व्यवस्था सुचारू रूप से बनी रहे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.