Facebook-f Youtube X-twitter

आयुष ग्राम थीम के तहत चुराह में जागरूकता अभियान, बीपी-शुगर और मोटापे पर फोकस

Summer Express,मन्जूर पठान ,चुराह। चुराह उपमंडल में आयुष विभाग द्वारा “आयुष ग्राम” थीम के तहत लोगों को आयुर्वेदिक पद्धति के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसके लिए क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों में लगातार जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, जिनका उद्देश्य लोगों को आयुर्वेद के माध्यम से बीमारियों की रोकथाम और उपचार के बारे में जानकारी देना है।

इन शिविरों में विशेष रूप से बीपी, शुगर और मोटापा जैसी जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों पर फोकस किया जा रहा है। विभाग की ओर से लोगों को बताया जा रहा है कि आयुर्वेदिक जीवनशैली अपनाकर कैसे इन बीमारियों से बचा जा सकता है और ग्रामीण स्तर पर ही स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखा जा सकता है। साथ ही लोगों को आयुर्वेदिक दवाइयां भी उपलब्ध करवाई जा रही हैं।

उपमंडल मेडिकल अधिकारी डॉ. आशु गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि आयुष ग्राम थीम के तहत क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके माध्यम से लोगों को आयुष पद्धति के लाभों के बारे में बताया जा रहा है और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

डॉ. गर्ग ने कहा कि गांव स्तर पर आयोजित इन शिविरों के जरिए लोगों को यह समझाया जा रहा है कि नियमित दिनचर्या, संतुलित आहार और आयुर्वेदिक उपायों के माध्यम से बीपी, शुगर और मोटापा जैसी समस्याओं को नियंत्रित किया जा सकता है।

उन्होंने बताया कि विभाग का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना है, ताकि वे बिना शहर गए ही अपने स्तर पर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी और उपचार प्राप्त कर सकें।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.