Facebook-f Youtube X-twitter

सोलन की मधुबन कॉलोनी में 21 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट बरामद

Summer express,सोलन। जिला सोलन के मधुबन कॉलोनी में 21 वर्षीय युवक द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलने पर थाना सदर सोलन की पुलिस टीम तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल सोलन पहुंची, जहां युवक को मृत अवस्था में पाया गया। प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान नितिन पुत्र कल्याण चौहान, निवासी गांव शील, तहसील रोहड़ू, जिला शिमला के रूप में हुई है।

पुलिस द्वारा किए गए निरीक्षण में मृतक के गले पर रस्सी के निशान मिले, जबकि शरीर पर किसी अन्य प्रकार की चोट के निशान नहीं पाए गए।

जांच के दौरान पुलिस ने मौके से मोबाइल फोन, एक डायरी और रस्सी बरामद की है। बरामद डायरी में लिखा गया सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें मृतक ने निजी जीवन से जुड़ी परेशानियों का उल्लेख करते हुए आत्महत्या करने की बात कही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार नितिन शूलिनी यूनिवर्सिटी से जुड़ा हुआ था और मधुबन कॉलोनी में किराये के कमरे में रह रहा था।

घटना के बाद यूनिवर्सिटी परिसर में छात्रों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। छात्रों का आरोप है कि नितिन को प्लेसमेंट के दौरान बताए गए वेतन पैकेज से कम सैलरी मिल रही थी, जिससे वह मानसिक तनाव में था। छात्रों ने यह भी आरोप लगाया कि यूनिवर्सिटी द्वारा 100 प्रतिशत प्लेसमेंट का दावा पूरी तरह सही नहीं है और उनकी समस्याओं को नजरअंदाज किया जा रहा है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने यूनिवर्सिटी प्रशासन के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है, जबकि बरामद साक्ष्यों को फॉरेंसिक जांच के लिए एसएफएसएल जुन्गा भेजा जा रहा है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है और यूनिवर्सिटी प्रशासन से भी पूछताछ जारी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.