Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

भिवानी में बिजली बिल वसूली के दौरान एसडीओ को धमकी, गाली-गलौज के आरोप में केस दर्ज

Summer express, भिवानी। दक्षिणी हरियाणा बिजली वितरण निगम के शहरी एसडीओ गौरव कुमार ने एक व्यक्ति पर सरकारी कार्य में बाधा डालने, जान से मारने की धमकी देने और गाली-गलौज करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। इस संबंध में पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एसडीओ गौरव कुमार के अनुसार, दोपहर के समय विभाग की टीम ने भिवानी के एमसी कॉलोनी स्थित एक मकान पर बकाया बिजली बिल की वसूली के लिए कार्रवाई की थी। इस दौरान उपभोक्ता की कुल बकाया राशि 1,17,016 रुपये थी, जिसमें से 95,000 रुपये का आंशिक भुगतान ऑनलाइन किया गया।

आरोप है कि इसी मामले को लेकर उसी दिन शाम के समय एक व्यक्ति ने फोन कर एसडीओ से बातचीत की। बातचीत के दौरान जब उन्हें बताया गया कि कार्रवाई नियमों के अनुसार की गई है, तो वह व्यक्ति आक्रोशित हो गया और अपमानजनक भाषा का प्रयोग करने लगा। साथ ही उसने सार्वजनिक रूप से सड़क पर जूते मारने और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी।

एसडीओ ने बताया कि इसके बाद उक्त व्यक्ति ने निगम कार्यालय पहुंचकर भी उन्हें व्यक्तिगत नुकसान पहुंचाने की धमकी दी। इस पूरे घटनाक्रम की कॉल रिकॉर्डिंग और स्क्रीनशॉट भी पुलिस को साक्ष्य के रूप में सौंपे गए हैं।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब मामले के सभी पहलुओं की जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

ISRO की रिपोर्ट से बढ़ी चिंता, अक्टूबर-दिसंबर में 3 शक्तिशाली चक्रवातों का खतरा

summer express,नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) की एक नई स्टडी में इस साल के अंत में उत्तरी हिंद महासागर क्षेत्र में चक्रवाती गतिविधियां बढ़ने की संभावना जताई गई है। अध्ययन के मुताबिक अक्टूबर से दिसंबर 2026 के बीच इस क्षेत्र में कम से कम तीन शक्तिशाली चक्रवाती तूफान विकसित हो सकते हैं। इन...
Summer Express - Auto Draft

लुधियाना में खाली प्लॉट से महिला का शव बरामद, ओवरडोज से मौत की आशंका

summer express, लुधियाना। दुगरी इलाके में दोपहर उस समय सनसनी फैल गई, जब एक खाली प्लॉट में कूड़े के ढेर के पास 32 वर्षीय महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। शव लावारिस हालत में पड़ा था और शरीर को आवारा जानवरों ने कई जगहों से नोच रखा था। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके...

केएनएच से गायनी सेवाएं हटाने के विरोध में सचिवालय कूच, पुलिस से हुई झड़प

Summer express/शिमला,संजू-:कमला नेहरू अस्पताल (केएनएच) से गायनी ओपीडी और वार्ड को इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) में शिफ्ट करने के प्रस्ताव के विरोध में मंगलवार को अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति ने शिमला में जोरदार प्रदर्शन किया। समिति की अगुवाई में टोलैंड से सचिवालय तक निकाले गए मार्च में बड़ी संख्या में महिलाओं...

डाडा सीबा में 1500 रुपये के मुद्दे पर सियासी घमासान, भाजपा के प्रदर्शन के जवाब में कांग्रेस ने लहराए काले झंडे

Summer express/कांगड़ा/गुलशन धनोहा-:जसवां-परागपुर विधानसभा क्षेत्र के डाडा सीबा में महिलाओं को हर माह 1500 रुपये देने के मुद्दे को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया। भाजपा महिला मोर्चा की ओर से सुक्खू सरकार के खिलाफ आयोजित विरोध-प्रदर्शन के दौरान भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच आमना-सामना हो गया। स्थिति कुछ समय के लिए तनावपूर्ण बनी रही।भाजपा...

जमीन विवाद में पिता ने बेटे की गोली मारकर की हत्या, आरोपी फरार

summer express, सिरसा। कालांवाली के गांव खोखर में मंगलवार सुबह जमीन विवाद को लेकर एक पिता ने अपने 35 वर्षीय बेटे जसवंत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया और लोग इस घटना से स्तब्ध हैं।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.