Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

प्रॉपर्टी के नाम पर 59 लाख की ठगी: कंपनी कर्मचारी से लोन कराकर रकम हड़पी, 12 लोगों पर FIR

Summer express,रेवाड़ी  | रेवाड़ी में एक कंपनी कर्मचारी से प्रॉपर्टी दिलाने के नाम पर 59 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि जालसाजों ने उसके नाम पर अलग-अलग बैंकों से लोन करवाकर पूरी रकम हड़प ली। शिकायत के आधार पर कसौला थाना पुलिस ने 9 बैंकों के अधिकारियों सहित एक महिला समेत कुल 12 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

पीड़ित डीके, जो बावल स्थित एक कंपनी में कार्यरत है, ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 19 अक्टूबर 2024 को उसकी मुलाकात गढ़ी बोलनी रोड स्थित एक सोसायटी में रहने वाले राकेश और अनिल से हुई थी। राकेश ने खुद को रियल एस्टेट कारोबारी बताते हुए उसे निवेश के लिए प्रेरित किया और प्रॉपर्टी दिलाने का भरोसा दिया।

शुरुआत में आरोपियों ने एक अन्य कंपनी के माध्यम से लोन लेकर रकम अपने खाते में ट्रांसफर कराने और बदले में प्लॉट की रजिस्ट्री कराने की बात कही, जिसे पीड़ित ने स्वीकार नहीं किया। इसके बाद आरोपियों ने उसके दस्तावेज लेकर 20 लाख रुपये का लोन कराने का झांसा दिया और अलग-अलग बैंकों में आवेदन कर दिया।

आरोप है कि 30 अक्टूबर से 5 नवंबर 2024 के बीच आरोपियों ने आठ बैंकों से पीड़ित के नाम पर कुल 59,19,513 रुपये का लोन मंजूर करा लिया। जब पीड़ित को इसकी जानकारी मिली और उसने विरोध किया, तो आरोपियों ने खुद ईएमआई भरने का आश्वासन दिया। इसी दौरान राकेश ने सुरक्षा के नाम पर उसके चेक भी अपने पास रख लिए।

आरोप यह भी है कि इन्हीं चेकों का दुरुपयोग कर 30 अक्टूबर से 7 नवंबर के बीच उसके खाते से लगभग 59 लाख रुपये निकाल लिए गए। बाद में 14 नवंबर को आरोपियों ने 750 वर्गगज में से 400 वर्गगज जमीन उसके नाम कर दी और बाकी जल्द देने का वादा किया। हालांकि जांच में सामने आया कि उक्त जमीन पहले से ही किसी अन्य व्यक्ति के कब्जे में है।

पीड़ित के अनुसार, आरोपी राकेश ने शुरुआती कुछ किस्तें जमा करवाईं, लेकिन बाद में फ्लैट बेचकर फरार हो गया। इसके अलावा 12 दिसंबर 2025 को लोन चुकाने के नाम पर फरवरी 2026 की तारीख वाले दो चेक दिए गए, जो बैंक में लगाने पर बाउंस हो गए।

पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी पहले भी कई लोगों के साथ इसी तरह की ठगी कर चुका है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

केएनएच से गायनी सेवाएं हटाने के विरोध में सचिवालय कूच, पुलिस से हुई झड़प

Summer express/शिमला,संजू-:कमला नेहरू अस्पताल (केएनएच) से गायनी ओपीडी और वार्ड को इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) में शिफ्ट करने के प्रस्ताव के विरोध में मंगलवार को अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति ने शिमला में जोरदार प्रदर्शन किया। समिति की अगुवाई में टोलैंड से सचिवालय तक निकाले गए मार्च में बड़ी संख्या में महिलाओं...

डाडा सीबा में 1500 रुपये के मुद्दे पर सियासी घमासान, भाजपा के प्रदर्शन के जवाब में कांग्रेस ने लहराए काले झंडे

Summer express/कांगड़ा/गुलशन धनोहा-:जसवां-परागपुर विधानसभा क्षेत्र के डाडा सीबा में महिलाओं को हर माह 1500 रुपये देने के मुद्दे को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया। भाजपा महिला मोर्चा की ओर से सुक्खू सरकार के खिलाफ आयोजित विरोध-प्रदर्शन के दौरान भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच आमना-सामना हो गया। स्थिति कुछ समय के लिए तनावपूर्ण बनी रही।भाजपा...

जमीन विवाद में पिता ने बेटे की गोली मारकर की हत्या, आरोपी फरार

summer express, सिरसा। कालांवाली के गांव खोखर में मंगलवार सुबह जमीन विवाद को लेकर एक पिता ने अपने 35 वर्षीय बेटे जसवंत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया और लोग इस घटना से स्तब्ध हैं।...

आदमपुर में युवक की हत्या: 24 घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार

summer express,आदमपुर। हिसार के आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में युवक रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने वारदात के 24 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गांव के ही जयराम और अक्षय जाजूदा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों से पूछताछ...

नाबालिग साली से दुष्कर्म का आरोप, पांच माह की गर्भवती हुई, जीजा गिरफ्तार

summer express,सिरसा। डबवाली क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ उसके जीजा द्वारा कथित तौर पर दुष्कर्म करने का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि 23 वर्षीय युवक ने अपनी 14 वर्षीय नाबालिग साली को धमकाकर उसके साथ बार-बार दुष्कर्म किया। इसके चलते नाबालिग करीब पांच माह की गर्भवती हो गई। परिजनों की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.