Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ब्यास नदी उफान पर: पंडोह डैम के 3 गेट खोले गए, पंचवक्त्र मंदिर तक पहुंचा पानी

Mandi, 26 June — कुल्लू जिले की सैंज घाटी में बादल फटने के बाद ब्यास नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। इसके चलते मंडी जिले स्थित पंडोह डैम के तीन गेट खोल दिए गए हैं। फिलहाल डैम से 28,725 क्यूसेक पानी प्रति सेकंड छोड़ा जा रहा है, जबकि इसमें 33,011 क्यूसेक पानी प्रति सेकंड की दर से आ रहा है।

बीबीएमबी (भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड) के अनुसार फिलहाल खतरे की कोई स्थिति नहीं है, लेकिन ऐहतियातन पूरी स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है। जलस्तर बढ़ने से मंडी शहर के प्रसिद्ध पंचवक्त्र महादेव मंदिर की सीढ़ियों तक पानी पहुंच गया है।

जिला प्रशासन ने चेताया
मंडी जिला प्रशासन ने पर्यटकों और स्थानीय निवासियों से अपील की है कि वे ब्यास नदी के किनारे न जाएं और सतर्क रहें। साथ ही पालतू पशुओं को भी नदी से दूर रखने के निर्देश दिए गए हैं। एसडीआरएफ और जिला आपदा प्रबंधन टीमें अलर्ट मोड पर हैं।

आपातकालीन संपर्क
कोई भी आपात स्थिति आने पर नागरिक निम्नलिखित दूरभाष नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं:
 01905-226201, 226202, 226203, 226204
 व्हाट्सएप: 85447-71889

उपायुक्त अपूर्व देवगन ने लोगों से मौसम विभाग और प्रशासन द्वारा जारी किसी भी चेतावनी पर तुरंत ध्यान देने और आवश्यकता पड़ने पर सुरक्षित स्थानों की ओर जाने की अपील की है।

Chandrika

tsnchd@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.