Facebook-f Youtube X-twitter

हिमाचल में मानसून का कहर: कुल्लू के तीन क्षेत्रों में बादल फटे, नालों में उफान

Kullu, 26 June

हिमाचल प्रदेश में सक्रिय मानसून के चलते लगातार तेज बारिश हो रही है, जिससे कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित हो रहा है। कुल्लू जिले के गड़सा वैली, सैंज घाटी और सोलंग नाला में बुधवार को बादल फटने की घटनाएं सामने आई हैं। हालांकि इन हादसों में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन अचानक आए पानी से नालों में बाढ़ आ गई, जिससे आसपास के क्षेत्रों में खतरा बढ़ गया है।

आपदा प्रबंधन विभाग सतर्क, नुकसान का आंकलन जारी

आपदा प्रबंधन के विशेष सचिव डीसी राणा ने बताया कि राज्य में मानसून 19 जून को प्रवेश कर चुका है और मौसम विभाग की ओर से पहले ही फ्लैश फ्लड को लेकर चेतावनी दी जा चुकी थी। प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है और नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।

नदी-नालों से दूर रहने की सलाह, हेल्पलाइन सक्रिय

डीसी राणा ने प्रदेशवासियों से सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा कि बारिश के चलते नदी-नालों का जलस्तर कभी भी अचानक बढ़ सकता है, इसलिए इनसे दूर रहना ही समझदारी है। राज्य सरकार ने सभी जिलों में कंट्रोल रूम सक्रिय कर दिए हैं, जबकि राज्य आपातकालीन सेवा 1070 और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन को भी चालू कर दिया गया है। समय-समय पर जारी किए जा रहे अलर्ट को विभिन्न माध्यमों से जनता तक पहुंचाया जा रहा है ताकि संभावित नुकसान से बचा जा सके।

Chandrika

tsnchd@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

धर्मशाला–मैक्लोडगंज मार्ग पर भूस्खलन से क्षतिग्रस्त सड़क के पुनर्निर्माण में देरी

धर्मशाला,राहुल-:धर्मशाला से मैक्लोडगंज को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण मार्ग पर कोतवाली बाजार के रास्ते डीसी आवास के समीप हुए भूस्खलन के कारण क्षतिग्रस्त सड़क के पुनर्निर्माण का कार्य अभी तक शुरू नहीं हो पाया है। लोक निर्माण विभाग इस कार्य को आगे बढ़ाने के लिए एनआईटी हमीरपुर के विशेषज्ञों की सलाह का इंतजार कर रहा है।...

कमला नेहरू अस्पताल से गायनी वार्ड शिफ्ट करने के फैसले पर बवाल, भाजपा का धरना

शिमला,संजू-:शिमला में मातृ एवं शिशु अस्पताल कमला नेहरू (KNH) से गायनी वार्ड को IGMC शिफ्ट करने के फैसले का विरोध तेज होता जा रहा है। जनवादी महिला समिति के बाद अब भाजपा भी खुलकर सरकार के खिलाफ उतर आई है। भाजपा जिला शिमला ने अस्पताल के बाहर धरना-प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार से इस निर्णय को...

कोटखाई में ओलावृष्टि से नुकसान का सर्वे तेज, ट्रैफिक और नशा मुक्ति पर प्रशासन सख्त

शिमला,संजू-:कोटखाई के एसडीएम अभिषेक भरवाल ने हाल ही में हुई ओलावृष्टि और बर्फबारी से हुए नुकसान को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों का सर्वे तेज कर दिया है ताकि जल्द मुआवजा दिया जा सके। इसके साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने और नशे के खिलाफ सख्त अभियान चलाने की भी तैयारी की...

पंचायत चुनावों में पार्टी आधार नहीं होगा मान्य, भाजपा पर महिला आरक्षण को लेकर सियासत का आरोप-मुख्यमंत्री

शिमला,संजू-:  हिमाचल प्रदेश की राजनीति में अहम संकेत देते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्पष्ट किया है कि आगामी पंचायत चुनाव पार्टी के आधार पर नहीं लड़े जाएंगे। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में आयोजित कार्यसमिति की पहली बैठक में शामिल होने पहुंचे मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत में कहा कि पंचायत स्तर पर...

नूरपुर में गैस सिलेंडर की किल्लत से जनता परेशान,वितरण व्यवस्था पर उठे सवाल

नूरपुर ,संजीव-:नूरपुर क्षेत्र में गैस सिलेंडरों की कमी को लेकर आम जनता में गहरी नाराज़गी देखने को मिल रही है। स्थानीय निवासियों ने गैस वितरण प्रणाली को अव्यवस्थित बताते हुए प्रशासन से तत्काल सुधार की मांग की है। लोगों का कहना है कि वर्तमान व्यवस्था के कारण उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.