Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

दो चरणों में चला हिमाचल विधानसभा का बजट सत्र संपन्न,16 बैठकों में कई मुद्दों पर हुई चर्चा

Summer express/शिमला, संजू : दो चरणों में में चला हिमाचल विधानसभा का बजट सत्र आज खट्टे मीठे अनुभवों के साथ समाप्त हो गया। सत्र में कुल 16 बैठकें आयोजित की गई। पहले चरण के सत्र में RDG छाया राहत। जबकि दुसरे चरण में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 21 मार्च को बजट पेश किया, जिसमें नेताओं और अफसरों के वेतन को छः माह तक के लिए 50 से तीन फ़ीसदी कम करने का बड़ा निर्णय लिया। मुख्यमंत्री द्वारा सबसे लंबा बजट पढ़ा गया। सत्र में पंचायती राज चुनाव को लेकर खूब हंगामा हुआ।विपक्ष के विरोध के बावजूद डीज़ल और पेट्रोल की कीमतों में 5 रुपए तक की बढ़ोतरी का बिल, दलबदल कानून के तहत लाए गए बिलों को पेश और पारित किया गया। इसके अलावा एंट्री टैक्स बढ़ौतरी पर भी सदन खुब तपा।

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानीयां ने बताया कि 16 दिन तक चले बजट सत्र की कार्यवाही 90 घंटे तक चली- जिसकी उत्पादकता 103% रही।102 के तहत RDG पर सरकारी संकल्प लाया गया। बजट सत्र के दौरान में 471 तारांकित और 146 अतारांकित सवाल सदस्यों द्वारा पूछे गए। 9 सरकारी विधायकों को सदन में पुनः स्थापित किया गया। नियम 61 के तहत 4 , नियम 62 के तहत 2, नियम 67 के तहत 1 नियम 101 के तहत 4, और नियम 130 के तहत 1 प्रस्ताव पर चर्चा की गई। इसके अतिरिक्त शून्य काल 94 विषय उठाए गए।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि बजट सत्र में RDG के संकल्प को लाया गया। हिमाचल में RDG बन्द होने के बाद प्रदेश में बजट का आकार कुछ कम करना पड़ा बाबजूद इसके प्रदेश के विकास को रुकने नहीं दिया जाएगा। प्रदेश में आर्थिक संकट जैसे हालात नहीं है। राज्य आत्म निर्भरता की तरफ बढ़ रहा है, सीमित संसाधनों के बाबजूद प्रदेश के विकास को आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने पेट्रोल डीज़ल की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर मीडिया में चलाई गई खबरों को भ्रामक करार दिया।

विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर ने कहा कि बजट सत्र को दो चरणों में करवाकर सरकार ने अपनी सुविधा का पूरा ध्यान रखा। उन्होंने कहा कि हिमाचल में आर्थिक संकट के लिए दोष कोई एक सरकार का नहीं है, बल्कि पिछली सरकारों का है लेकिन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह को सामने जय राम ठाकुर दिखता है तो सारा दोष उन पर मढ़ा जाता है। मुख्यमंत्री बार बार प्रदेश की संपदा को लुटाने का आरोप लगाते है -गलत है, पिछली भाजपा सरकार ने लोक हित की योजनाएं चलाई, लुटाने जैसे शब्द विधानसभा की कार्यवाही से हटाएं जाएं। सुखविंदर सरकार ने अब तक का सबसे ज्यादा 16 फीसदी लोन लिया है। लोकतंत्र में सबको अपनी बात रखने का अधिकार है, सरकार विपक्ष की आवाज को नहीं दबा सकती है। व्यवस्था परिवर्तन के दौर में व्यवस्था तार तार हो रही है। लगे हाथों विपक्ष के नेता ने IAS अफसरों की लड़ाई को रोकने के लिए भी मुख्यमंत्री को सलाह दी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.