Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंजाब में 7 अप्रैल तक बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, कई जिलों में तेज हवाओं की संभावना

Summer express, चंडीगढ़। पंजाब के मौसम को लेकर मौसम विभाग ने बड़ी चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार राज्य के कई हिस्सों में आगामी दिनों में गरज-चमक के साथ बारिश, तेज हवाएं, बिजली गिरने और ओलावृष्टि की संभावना बनी हुई है। यह मौसम स्थिति प्रदेश के लगभग सभी 22 जिलों को प्रभावित कर सकती है और इसके लिए 7 अप्रैल तक अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक 3 अप्रैल को पठानकोट, होशियारपुर, रूपनगर, गुरदासपुर, नवांशहर, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला, एसएएस नगर (मोहाली), अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला और जालंधर सहित कई जिलों में गरज-चमक, तेज हवाएं और ओलावृष्टि देखने को मिल सकती है। वहीं 4 अप्रैल को भी इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना जताई गई है। इस दौरान आंधी-तूफान के साथ ओलावृष्टि हो सकती है और हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।

मौसम विभाग ने इन परिस्थितियों को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। विभाग का कहना है कि तेज हवाओं और ओलावृष्टि से जनजीवन के साथ-साथ फसलों को भी नुकसान पहुंच सकता है।

इसके अलावा राज्य के 14 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना भी जताई गई है। इनमें पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर के कुछ क्षेत्र, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर और मोहाली के कुछ हिस्से शामिल हैं।

मौसम विभाग ने किसानों और आम नागरिकों को सलाह दी है कि वे मौसम के बदलते मिजाज को देखते हुए आवश्यक सावधानी बरतें और खुले क्षेत्रों में सतर्क रहें।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

दिल्ली प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे युवाओं को रोका, जिला पार्षद जयदेव डागर समेत कई समर्थक हिरासत में

Summer express, रोहतक। दिल्ली में आयोजित एक प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे युवाओं और समर्थकों को शनिवार को रोहतक जिले की सांपला सीमा पर पुलिस ने हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए गए लोगों में जिला पार्षद जयदेव डागर और उनके कई समर्थक शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, जयदेव डागर अपने समर्थकों के...

रेवाड़ी हाईटेक जेल से कैदियों के फरार होने पर बड़ा एक्शन, अधीक्षक निलंबित

Summer express, रेवाड़ी। हरियाणा की रेवाड़ी स्थित हाईटेक जिला जेल से दो कैदियों के फरार होने के मामले में जेल प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जेल अधीक्षक सुरेंद्र दलाल को निलंबित कर दिया है। यह कदम विभागीय जांच और उच्च अधिकारियों की समीक्षा के बाद उठाया गया है। जानकारी के अनुसार, रेवाड़ी की नवनिर्मित...

हाई कोर्ट ने अशोक खेमका के पक्ष में सुनाया फैसला, केंद्र के आदेश रद्द

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा कैडर के चर्चित पूर्व आईएएस अधिकारी अशोक खेमका को पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट से महत्वपूर्ण राहत मिली है। अदालत ने केंद्र सरकार और केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण के उन आदेशों को निरस्त कर दिया है, जिनके तहत उन्हें भारत सरकार में अतिरिक्त सचिव या सचिव स्तर पर एंपैनलमेंट का लाभ देने...

हांसी में पूर्व सैनिक ने की आत्महत्या : सुसाइड नोट में चार लोगों के नाम, आर्थिक विवाद की जांच शुरू

Summer express, हांसी। शहर के विकास नगर क्षेत्र में एक पूर्व सैनिक द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान 63 वर्षीय सुंदर पंघाल के रूप में हुई है, जो हिसार कैंट के निवासी थे और मूल रूप से गांव भगाना से संबंध...

एक शिक्षक के भरोसे नाय स्कूल, ग्रामीणों ने मांगी अतिरिक्त स्टाफ की तैनाती

Summer express/सिरमौर, संजू -:सिरमौर जिले के शिलाई क्षेत्र स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला नाय में शिक्षकों की कमी को लेकर ग्रामीणों में चिंता बढ़ती जा रही है। स्कूल में वर्तमान में 36 विद्यार्थी अध्ययन कर रहे हैं, लेकिन उनकी पढ़ाई का पूरा दायित्व केवल एक शिक्षक पर होने से शैक्षणिक व्यवस्था प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.