Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

चेस्टर हिल भूमि विवाद पर सियासत तेज, हाई कोर्ट जांच की मांग

Summer express /शिमला, संजू: चेस्टर हिल भूमि विवाद को लेकर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर गर्माहट आ गई है। विपक्ष लगातार सरकार पर हमलावर है और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठा रहा है। भाजपा के मीडिया प्रभारी, प्रवक्ता और विधायक रणधीर शर्मा ने प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यह मामला प्रशासनिक व्यवस्था की पारदर्शिता और विश्वसनीयता पर बड़ा प्रश्नचिह्न खड़ा करता है। उन्होंने मांग की कि पूरे प्रकरण की जांच हाई कोर्ट के किसी वर्तमान जज से करवाई जाए, ताकि सच्चाई जनता के सामने आ सके।

रणधीर शर्मा ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार भ्रष्टाचार के मामलों में चुप्पी साधे हुए है, जिससे कई तरह के संदेह पैदा हो रहे हैं। उनका कहना है कि जिस तरह कार्यवाहक मुख्य सचिव को खुद सामने आकर प्रेस वार्ता में सफाई देनी पड़ी, वह प्रदेश के प्रशासनिक इतिहास में एक असामान्य घटना है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जब अधिकारी खुद सामने आकर सफाई देने को मजबूर हों और सरकार मौन रहे, तो स्थिति पर सवाल उठना स्वाभाविक है।उन्होंने आगे कहा कि प्रेस वार्ता के दौरान कई पूर्व और वर्तमान वरिष्ठ अधिकारियों के नाम सामने आने से पूरे प्रदेश में चर्चा का माहौल बन गया है। इससे आम जनता के मन में यह शंका गहराई है कि कहीं उच्च स्तर पर भ्रष्टाचार को संरक्षण तो नहीं दिया जा रहा। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सरकार ऐसे अधिकारियों को न केवल बचा रही है, बल्कि उन्हें सेवा विस्तार देकर महत्वपूर्ण पदों पर बनाए हुए है।

मुख्यमंत्री कार्यालय की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाते हुए रणधीर शर्मा ने कहा कि यह अब फैसलों का केंद्र कम और कथित तौर पर ‘कमीशन कल्चर’ का केंद्र अधिक बन गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में ठेकेदारों के भुगतान तक कथित सेटिंग और कमीशन के आधार पर किए जा रहे हैं, जिससे व्यवस्था की पारदर्शिता पर गंभीर असर पड़ रहा है।

इसी के साथ उन्होंने एंट्री टैक्स के मुद्दे पर भी सरकार को घेरा। उनका कहना है कि मुख्यमंत्री ने विधानसभा में जो जानकारी दी, वह जमीनी स्तर पर लागू आदेशों से मेल नहीं खाती। उन्होंने आरोप लगाया कि 5-सीटर वाहनों पर ₹100 एंट्री टैक्स लगाकर सरकार ने आम जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाला है। अलग-अलग स्थानों पर अलग-अलग दरों से टैक्स वसूले जाने के कारण लोगों और परिवहन क्षेत्र में भ्रम की स्थिति बनी हुई है, जिससे असंतोष बढ़ा है।रणधीर शर्मा ने चेतावनी दी कि इस तरह के फैसलों से न केवल आम लोगों की जेब पर असर पड़ेगा, बल्कि व्यापार, परिवहन और पर्यटन उद्योग भी प्रभावित होंगे। उन्होंने कहा कि इससे महंगाई बढ़ने की आशंका भी है, जो प्रदेश की अर्थव्यवस्था के लिए चिंता का विषय है।

पंचायती राज चुनावों को लेकर भी उन्होंने सरकार पर निशाना साधा। उनका आरोप है कि सरकार चुनाव प्रक्रिया में हस्तक्षेप कर उसे प्रभावित करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि रोस्टर जारी करने में देरी और बाद में बैकडेट में अधिसूचना जारी करना कई सवाल खड़े करता है। उपायुक्तों को 5 प्रतिशत तक बदलाव की शक्ति देना संवैधानिक प्रावधानों के खिलाफ बताया गया है।उन्होंने कहा कि इस तरह के कदमों से चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता प्रभावित हो सकती है और यह लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए ठीक नहीं है। रणधीर शर्मा ने आरोप लगाया कि सरकार जानबूझकर कानूनी विवाद की स्थिति पैदा कर रही है, जिससे चुनाव टाले जा सकें।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पहाड़ी कवि सम्मेलन में उठी हिमाचली पहाड़ी बोली को संवैधानिक दर्जा देने की मांग

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाली छोटी काशी मंडी से एक बार फिर पहाड़ी बोली के संरक्षण और संर्वधन की मांग उठी है। सोमवार को शहर में आयोजित हुए पहाड़ी कवि सम्मेलन के माध्यम से पहाड़ी कवियों ने इसके संरक्षण और संवर्धन की मांग उठाई है। इस कवि सम्मेलन में कुल्लू, मंडी और...

नूरपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

Summer express/संजीव महाजन/नूरपुर-:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अजय महाजन ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।...

लंबित देनदारियों और डीए पर अधिसूचना की मांग, पेंशनरों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों और महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों पर अधिसूचना जारी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि तय समय सीमा तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो 8 अगस्त को...

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.