Facebook-f Youtube X-twitter

हिमाचल में बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में अंधड़-ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट

शिमला, समर न्यूज ब्यूरो: हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार से मौसम ने अचानक करवट ले ली है। राजधानी शिमला में सुबह से ही बारिश का दौर शुरू हो गया, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। इससे पहले वीरवार को शिमला सहित पूरे प्रदेश में मौसम साफ बना रहा और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते प्रदेश के मौसम में बदलाव आया है। विभाग ने 3 और 4 अप्रैल के लिए चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिलों के कई क्षेत्रों में अंधड़ और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं अन्य जिलों के लिए येलो अलर्ट घोषित किया गया है।मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि प्रदेश में 8 अप्रैल तक मौसम खराब बना रह सकता है। इस दौरान तापमान में गिरावट के साथ-साथ कई इलाकों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है। 3, 4 और 8 अप्रैल को कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है, जबकि 5 से 7 अप्रैल के बीच भी कुछ क्षेत्रों में मौसम खराब रहने के आसार हैं।

 पूर्वानुमान के अनुसार 10 से 16 अप्रैल के बीच भी ऊंचाई और मध्य पहाड़ी क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी देखने को मिल सकती है।तापमान की बात करें तो बुधवार रात को शिमला में न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सुंदरनगर में 13.1, भुंतर में 11.5, कल्पा में 5.0, धर्मशाला में 6.5 और ऊना में 15.4 डिग्री दर्ज हुआ। इसके अलावा नाहन में 14.5, सोलन में 12.0, मनाली में 9.1, कांगड़ा में 15.8, मंडी में 14.6, बिलासपुर में 15.0, कुकुमसेरी में 3.1, पांवटा साहिब में 21.0 और देहरागोपीपुर में 19.0 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

वहीं, मार्च माह के आंकड़ों पर नजर डालें तो इस बार सामान्य से 17 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गई। जहां सामान्य वर्षा 113.4 मिमी मानी जाती है, वहीं इस वर्ष केवल 93.6 मिमी बारिश हुई। हालांकि ऊना, बिलासपुर, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर में सामान्य से अधिक वर्षा हुई, जबकि चंबा, किन्नौर और लाहौल-स्पीति में कम बारिश दर्ज की गई।मौसम विभाग के अनुसार, 1901 के बाद यह मार्च माह 56वीं सबसे अधिक वर्षा वाला रहा, जो प्रदेश में मौसम के बदलते रुझानों की ओर संकेत करता है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल में फिर बदलेगा मौसम, कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

Summer express/शिमला-:हिमाचल प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आज शुक्रवार को प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश के आसार हैं। कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला के कुछ क्षेत्रों में अंधड़ और ओलावृष्टि को लेकर विशेष अलर्ट जारी किया गया है, जबकि अन्य जिलों के लिए येलो...

भारत ने होर्मुज जलडमरूमध्य में हमलों की निंदा की, सुरक्षित नौवहन और वैश्विक व्यापार बहाल करने की मांग

Summer express, न्यूयॉर्क | भारत ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के दौरान वाणिज्यिक जहाजों को निशाना बनाए जाने की कड़ी निंदा करते हुए होर्मुज जलडमरूमध्य में निर्बाध और सुरक्षित नौवहन तथा वैश्विक व्यापार को जल्द बहाल करने की मांग की है। संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत हरीश पर्वतनेनी ने कहा...

तलाक से पहले पूर्व वर्जीनिया गवर्नर ने पत्नी की गोली मारकर हत्या, फिर खुद को भी मारी गोली

Summer express, वर्जीनिया  | अमेरिका के वर्जीनिया राज्य से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पूर्व लेफ्टिनेंट गवर्नर जस्टिन फेयरफैक्स ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली। यह घटना उस समय हुई जब दोनों के बीच तलाक का मामला अदालत में चल रहा था और...

लुधियाना में दर्दनाक सड़क हादसा: चंडीगढ़ रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, दो घायल

Summer express, लुधियाना  | लुधियाना में तेज रफ्तार वाहनों का कहर लगातार जारी है। ताजा मामला चंडीगढ़ रोड का है, जहां देर रात एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन दोस्तों को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए।...

ऊना में कैफे की किचन में भीषण आग,लाखों का नुकसान

Summer express/ऊना,राकेश-:हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में हमीरपुर रोड पर स्थित एक कैफे की किचन में आज सुबह अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही फायर विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.