Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

टैक्स राहत के बाद 132 टैक्सी यूनियनों का धरना स्थगित,परिवहन व्यवस्था पर उठाए कई सवाल

बिलासपुर , सुभाष:ऑल हिमाचल टैक्सी ऑपरेटर यूनियन के अध्यक्ष राम रतन शर्मा ने शुक्रवार को बिलासपुर के सर्किट हाउस में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान परिवहन व्यवस्था को लेकर कई अहम मुद्दे उठाए। उन्होंने कहा कि जिला में दो आरटीओ कार्यालय होने के बावजूद नियमों का सही तरीके से पालन नहीं हो रहा है।

उन्होंने विशेष रूप से दिल्ली से मनाली तक संचालित हो रही वोल्वो बसों पर निशाना साधते हुए कहा कि ये बसें खुलेआम नियमों का उल्लंघन कर रही हैं, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा इनके खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई नहीं की जा रही है। राम रतन शर्मा ने आरोप लगाया कि इन बसों द्वारा विभिन्न प्रकार की अनियमितताएं की जा रही हैं, जिससे स्थानीय टैक्सी ऑपरेटरों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सख्त कदम उठाए जाएं और नियमों का पालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि स्थानीय टैक्सी चालकों के हितों की रक्षा हो सके।

वहीं, उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा टैक्सी ऑपरेटरों को दी गई टैक्स में राहत के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने हिमाचल प्रदेश में एंट्री टैक्स बंद करने के निर्णय को सराहनीय बताते हुए कहा कि इससे प्रदेश के हजारों टैक्सी चालकों को बड़ी राहत मिली है। राम रतन शर्मा ने बताया कि आज 132 टैक्सी यूनियनों द्वारा धरना-प्रदर्शन रखा गया था, लेकिन सरकार के टैक्स संबंधी फैसले के बाद इस धरने को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.