Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अंबाला में आंधी-बारिश से गेहूं की फसल बिछी, किसानों को भारी नुकसान

Summer express, अंबाला |  जिले में देर शाम आई तेज आंधी और मूसलाधार बारिश ने किसानों की तैयार गेहूं की फसल को भारी नुकसान पहुंचाया है। कटाई के लिए तैयार खड़ी सुनहरी फसल तेज हवाओं के कारण खेतों में बिछ गई, जिससे किसानों की उम्मीदों पर पानी फिर गया।

तेज मौसम बदलाव के चलते कई क्षेत्रों में गेहूं की फसल जमीन पर गिर गई है, जिससे उत्पादन में गिरावट की आशंका बढ़ गई है। साथ ही मौसम विभाग द्वारा आगामी दिनों में ओलावृष्टि की चेतावनी ने किसानों की चिंता और बढ़ा दी है। लगातार बदलते मौसम ने अन्नदाताओं के सामने आर्थिक संकट खड़ा कर दिया है।

किसानों का कहना है कि जिस समय फसल कटाई के लिए तैयार थी, उसी दौरान आई बारिश और आंधी ने उनकी महीनों की मेहनत पर असर डाल दिया। उनका यह भी कहना है कि आधुनिक तकनीक और पूर्वानुमानों के बावजूद फसल की खरीद और सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम समय पर नहीं किए गए।

किसानों ने सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब पराली जलाने पर सैटेलाइट के जरिए निगरानी कर चालान भेजे जा सकते हैं, तो खराब मौसम से प्रभावित फसलों का आकलन और राहत समय पर क्यों नहीं दी जाती।

वहीं, केवल खेत ही नहीं बल्कि मंडियों में भी स्थिति प्रभावित हुई है। कई किसान अपनी उपज लेकर मंडी पहुंचे थे, लेकिन बारिश के कारण उनकी गेहूं की बोरियां भीग गईं। अब किसानों को अपनी फसल को दोबारा सुखाने के लिए अतिरिक्त मेहनत और खर्च करना पड़ रहा है, जिससे उनकी लागत बढ़ गई है।

इस प्राकृतिक आपदा ने अंबाला क्षेत्र के किसानों के सामने नई चुनौतियां खड़ी कर दी हैं और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कसाऊ प्रोजेक्ट पर सुक्खू का अनुराग ठाकुर पर हमला, बोले- अपने ज्ञान में करें वृद्धि, 20 साल में  जनता के लिए क्या किया?

Summer express/हमीरपुर, अरविंद- :मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हमीरपुर दौरे के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर सांसद अनुराग सिंह ठाकुर समेत प्रदेश भाजपा नेताओं पर तीखा राजनीतिक हमला बोला। मुख्यमंत्री ने कुशाऊ प्रोजेक्ट, सानन हाइड्रो प्रोजेक्ट, स्वास्थ्य सेवाओं, डॉक्टरों की भर्ती और प्रदेश सरकार की आगामी योजनाओं को लेकर कई महत्वपूर्ण बातें कहीं।...

फतेहाबाद में फाइनेंसर से परेशान युवक ने उठाया खौफनाक कदम, अस्पताल में मौत

summer express,फतेहाबाद। मस्जिद वाले मोहल्ले में रहने वाले 26 वर्षीय गौरव ने कथित तौर पर फाइनेंसरों से परेशान होकर जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजन उसे उपचार के लिए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां गुरुवार को उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद बस स्टैंड पुलिस चौकी ने मामले की जांच शुरू कर दी...

करनाल में बंद मुर्गी फार्म में चल रहा था अवैध पटाखा निर्माण, 90 पेटियां बरामद

summer express ,करनाल। जिले के मोहिदीनपुर गांव में बाहर से बंद दिखाई देने वाले एक मुर्गी फार्म के अंदर कथित तौर पर अवैध रूप से पटाखे बनाने का काम चल रहा था। पुलिस की छापेमारी में मौके से तैयार पटाखों की करीब 90 पेटियां और बड़ी मात्रा में ज्वलनशील सामग्री बरामद हुई है। पुलिस के...

गुरुग्राम में गोपाल कांडा से जुड़ी तीन संपत्तियों पर ईडी की छापेमारी, खंगाले दस्तावेज़

summer express , गुरुग्राम। हरियाणा के पूर्व गृह राज्यमंत्री और कारोबारी गोपाल कांडा से जुड़ी मुश्किलें एक बार फिर बढ़ती नजर आ रही हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुवार को प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) की धारा 17 के तहत गुरुग्राम में कांडा से जुड़ी तीन प्रमुख संपत्तियों पर छापेमारी की। ईडी की कार्रवाई...

द्वारका एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार कार ने चार मजदूरों को कुचला, दो की मौत

summer express , गुरुग्राम। द्वारका एक्सप्रेसवे पर श्रीराम चौक के पास  देर रात तेज रफ्तार शेवरले बीट कार ने सड़क किनारे काम कर रहे चार मजदूरों को कुचल दिया। हादसे में दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य मजदूरों के साथ कार चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.