Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

स्टिल्ट प्लस फोर पॉलिसी पर ब्रेक, हरियाणा सरकार ने रोकी नई अनुमति

Summer express,चंडीगढ़ | हरियाणा में रिहायशी प्लॉट पर लागू ‘स्टिल्ट प्लस फोर’ पॉलिसी के तहत दी जाने वाली सभी नई मंजूरियों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है। टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग ने यह निर्णय पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के 2 अप्रैल को जारी अंतरिम आदेश के बाद लिया है।

विभाग के निदेशक चंद्र शेखर खरे के अनुसार, जब तक हाईकोर्ट से इस मामले में अंतिम निर्णय नहीं आ जाता, तब तक इस नीति के तहत कोई नई अनुमति जारी नहीं की जाएगी। हालांकि, जिन आवेदकों को पहले ही मंजूरी मिल चुकी है और जिनका निर्माण कार्य जारी है, उन पर यह रोक लागू नहीं होगी।

जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि ‘स्टिल्ट प्लस फोर’ से जुड़े नए आवेदन, लेआउट प्लान, जोनिंग प्लान और सर्विस प्लान को मंजूरी नहीं दी जाएगी। साथ ही सभी संबंधित एजेंसियों, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP), हाउसिंग फॉर ऑल, नगर निकाय और हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड (HSIDC)को निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है।

यह फैसला हाईकोर्ट के उस आदेश के बाद आया है, जिसमें ‘सुनील सिंह बनाम स्टेट ऑफ हरियाणा व अन्य’ मामले की सुनवाई के दौरान राज्य सरकार को फिलहाल इस पॉलिसी को आगे बढ़ाने से रोक दिया गया था। अदालत ने अपने अवलोकन में कहा था कि मौजूदा शहरी इंफ्रास्ट्रक्चर पहले से ही दबाव में है, और अतिरिक्त फ्लोर जोड़ने से सीवरेज, ड्रेनेज, ट्रैफिक और बाढ़ जैसी समस्याएं और बढ़ सकती हैं। कोर्ट ने यह भी कहा कि बिना पर्याप्त इंफ्रास्ट्रक्चर सुधार के अधिक ऊंचाई वाले निर्माण की अनुमति देना शहरों के लिए जोखिम पैदा कर सकता है।

इस फैसले से नए मकान बनाने की योजना बना रहे लोगों, बिल्डर्स और डेवलपर्स को बड़ा झटका लगा है। कई परियोजनाएं फिलहाल अनिश्चितता के दौर में हैं।

विभाग ने एचएसवीपी से इंफ्रास्ट्रक्चर सुधार के लिए तैयार एसओपी की प्रति और वर्ष 2024 में टीसीपी विभाग द्वारा हस्तांतरित 689.80 करोड़ रुपये के उपयोग की स्थिति की जानकारी भी मांगी है। इसका उद्देश्य अगली सुनवाई से पहले विस्तृत और मजबूत तैयारी करना है, ताकि कोर्ट में प्रभावी ढंग से पक्ष रखा जा सके।

वहीं, इस नीति को लेकर स्थानीय स्तर पर भी विरोध देखने को मिल रहा है। कुछ संगठनों का कहना है कि पुराने सेक्टरों में सड़क, सीवरेज और पानी की व्यवस्था पहले से ही दबाव में है। ऐसे में अतिरिक्त मंजिलों के निर्माण से समस्याएं और बढ़ सकती हैं और आसपास के मकानों पर भी असर पड़ रहा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

राजस्थान में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई, एक दिन में 4,869 वाहनों के खिलाफ एक्शन

Summer express, राजस्थान  | राजस्थान में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पुलिस ने व्यापक स्तर पर विशेष प्रवर्तन अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। अभियान के दौरान एक ही दिन में 4,869...

पंजाब में स्मार्ट राशन कार्ड वितरण की शुरुआत, लाभार्थियों को मिलेगा अतिरिक्त खाद्य सहायता पैकेज

Summer express, फिरोजपुर। पंजाब सरकार ने राज्य के पात्र और पंजीकृत परिवारों को नए स्मार्ट राशन कार्ड जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसी कड़ी में फिरोजपुर शहरी विधानसभा क्षेत्र के गांव दुलची में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विधायक रणबीर सिंह भुल्लर ने लाभार्थी परिवारों को स्मार्ट राशन कार्ड वितरित कर अभियान का...

वन्यजीवों के लिए वरदान बनी समाजसेवियों की पहल,सूखे तालाबों में फिर पहुंचा पानी

Summer express/नूरपुर ,संजीव -: भीषण गर्मी के इस दौर में जहां इंसान खुद को गर्मी से बचाने के उपाय खोज रहा है, वहीं कुछ संवेदनशील समाजसेवी जंगलों में रहने वाले बेजुबान जीवों की प्यास बुझाने के लिए आगे आए हैं। विधानसभा क्षेत्र इंदौरा के भदरौआ, लोदवां, टिपरी और महकड़ सहित आसपास के वन क्षेत्रों में...

ब्यास में लापता हे युवक का शव हुआ बरामद,पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा

कुल्लू/ मनमिंदर -:जिला कुल्लू के भुंतर में ब्यास नदी में डूबने के कारण एक युवक की मौत हो गई है। वहीं पुलिस की टीम ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस की टीम ने शव का पोस्टमार्टम करने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया है। वहीं पुलिस की टीम ने मामला...

इंजेक्शन और नशीली दवाइयों के साथ कमरे में मृत मिला युवक, नशे की ओवरडोज मानी जा रही वजह

Summer express/मंडी ,धर्मवीर -: मंडी जिला के गोहर उपमंडल के गणई गांव में एक युवक का शव कमरे से बरामद हुआ है। शव के पास कुछ इंजेक्शन और नशीली दवाएं भी मिली हैं जिससे यही आशंका जाहिर की जा रही है कि नशे की ओवरडोज के कारण ही युवक की मृत्यु हुई है। मृतक की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.