पंजाब में बारिश और तूफान का अलर्ट, 9 अप्रैल तक मौसम बिगड़ने की चेतावनी

Summer Express, जालंधर। पंजाब में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले 3–4 दिनों तक राज्य के विभिन्न जिलों में बारिश, तेज हवाएं और ओलावृष्टि की संभावना बनी हुई है। इसी को देखते हुए विभाग ने अलग-अलग दिनों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण प्रदेश में लगातार मौसम बदल रहा है। दिन के समय कभी तेज धूप निकल रही है तो कुछ ही घंटों बाद बादल छाकर बारिश हो रही है। इस उतार-चढ़ाव के चलते आने वाले दिनों में मौसम अस्थिर बना रहेगा।

6 अप्रैल को येलो अलर्ट जारी किया गया है, जबकि 7 और 8 अप्रैल के लिए ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है। इन दिनों जालंधर सहित आसपास के जिलों में मूसलाधार बारिश, तेज हवाएं और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। 9 अप्रैल के बाद मौसम के सामान्य होने के आसार हैं।

मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है और भारी बारिश के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है। विशेषज्ञों का कहना है कि मौजूदा मौसम पैटर्न को देखते हुए अचानक ओलावृष्टि भी हो सकती है, जैसा कि हाल ही में कई इलाकों में देखने को मिला था।

तापमान की बात करें तो कई जिलों में अधिकतम तापमान 28–30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18–20 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है, जो सामान्य से थोड़ा कम है।

इस मौसम बदलाव का असर किसानों पर भी दिखाई दे रहा है। हाल ही में हुई बारिश और ओलावृष्टि से जालंधर, लुधियाना, अमृतसर और पटियाला सहित कई इलाकों में खड़ी फसलों को नुकसान की आशंका जताई गई है। विशेष रूप से पकने की स्थिति में पहुंच चुकी गेहूं की फसल पर इसका प्रभाव पड़ सकता है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कैंसर की दवाओं पर केंद्र ने दी बड़ी राहत, हिमाचल में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल: राजेंद्र राणा

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने कैंसर की दवाओं के दाम में 93 प्रतिशत तक की कटौती करने के लिए केंद्र की मोदी सरकार का आभार जताया है। साथ ही उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर स्वास्थ्य सेवाओं और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की अनदेखी करने...

लोकतंत्र की लड़ाई के लिए दिल्ली कूच करेगा हिमाचल, हर विधानसभा से जुटेंगे 200 लोग

Summer express/शिमला/संजू: दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली को लेकर हिमाचल प्रदेश में भी तैयारियां तेज हो गई हैं। इस रैली में प्रदेश से करीब 10 हजार लोगों के शामिल होने का दावा किया जा रहा है। हर विधानसभा क्षेत्र से लगभग 200 लोगों को दिल्ली ले जाने का...

जयराम ठाकुर ने सड़कों की बदहाली और बस रूट बंद होने पर उठाए सवाल, बोले- गारंटियां पूरी करने में नाकाम रही सरकार

Summer express/ऊना,राकेश -:हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा नेता जयराम ठाकुर ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हिमाचल प्रदेश में विकास कार्य पूरी तरह ठप हो गए हैं। प्रदेश में सड़कों की हालत लगातार खराब हो रही है, कई बसों के...

नौहराधार सीएचसी भवन जनता को समर्पित,50 हजार लोगों को होगा लाभ…संगड़ाह स्कूल को सीबीएसई में स्तरोन्नत करने की घोषणा

Summer express/शिमला-: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को शिमला से वर्चुअल माध्यम द्वारा सिरमौर जिला के रेणुका विधानसभा क्षेत्र के नौहराधार में नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भवन का लोकार्पण किया। 6.92 करोड़ रुपये की लागत से तैयार छह बिस्तरों वाले इस स्वास्थ्य केंद्र से क्षेत्र की 20 ग्राम पंचायतों और 47 गांवों...

1 नवंबर की दिल्ली रैली में हरियाणा से एक लाख लोग होंगे शामिल : राव नरेंद्र

Summer express, राकेश कुमार शर्मा, करनाल। हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र ने दावा किया है कि 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में हरियाणा से कम से कम एक लाख लोग शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि देशभर से करीब...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.