Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

रेवाड़ी में पानी की टंकी में कीड़े मिलने का मामला गरमाया, जांच के आदेश

Summer express, रेवाड़ी । जिले के नागरिक अस्पताल की पानी की टंकी में कीड़े मिलने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। मीडिया में खबर सामने आने के बाद हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अस्पताल प्रशासन पर कार्रवाई के संकेत दिए हैं। उन्होंने इस प्रकरण में प्राथमिक जिम्मेदारी अस्पताल के पीएमओ की बताते हुए जांच के आदेश जारी कर दिए हैं।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। हाल ही में अस्पताल की पानी की टंकी का ढक्कन खुला मिलने और उसमें लार्वा जैसे कीड़े दिखाई देने का मामला सामने आया था, जिसके बाद यह मुद्दा सुर्खियों में आ गया।

इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने राजनीतिक चर्चाओं पर भी प्रतिक्रिया दी। उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह के अहीरवाल से मुख्यमंत्री बनने को लेकर दिए गए बयान पर उन्होंने पहले संतुलित प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह इस तरह की बयानबाजी में नहीं पड़ना चाहतीं। हालांकि बाद में उन्होंने यह भी कहा कि लोगों के मन में जो विचार हैं, वही उनकी बातों में झलकता है, जिसे अलग से दोहराने की आवश्यकता नहीं है।

जब उनसे सीधे मुख्यमंत्री पद को लेकर सवाल किया गया तो आरती सिंह राव ने आत्मविश्वास के साथ कहा कि उन्होंने कभी यह नहीं कहा कि वह मुख्यमंत्री नहीं बन सकतीं। उन्होंने यह भी कहा कि राजनीति में हर नेता का लक्ष्य आगे बढ़ना होता है और ऊंचे पदों की आकांक्षा स्वाभाविक है। उनके इस बयान को राजनीतिक हलकों में महत्वपूर्ण संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

वहीं, अहीर कॉलेज में कथित भ्रष्टाचार मामले में हुई गिरफ्तारी को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कोई टिप्पणी करने से परहेज किया।

इसी बीच कार्यक्रम में मौजूद रेवाड़ी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी रह चुके सुनील मुसेपुर ने बिना नाम लिए उद्योग मंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि अहीरवाल की माताएं ऐसे नेताओं को जन्म देती रहेंगी जो भविष्य में मुख्यमंत्री बन सकें। उन्होंने यह भी कहा कि आरती सिंह राव भविष्य में प्रदेश की मुख्यमंत्री बन सकती हैं।

इस मौके पर रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव, कोसली विधायक अनिल यादव, जिला पार्षद, नगर पार्षद समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे। अस्पताल की लापरवाही से शुरू हुआ यह मामला अब स्वास्थ्य व्यवस्था के साथ-साथ क्षेत्रीय राजनीति में भी चर्चा का विषय बन गया है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.