Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

NH-152D पर भीषण सड़क हादसा: ट्रक से टकराई निजी बस, 7 यात्री घायल

Summer express, चरखी दादरी  | हरियाणा के चरखी दादरी जिले में नेशनल हाईवे-152डी पर मंगलवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया, जहां सवारियों से भरी एक निजी बस ट्रक से टकरा गई। यह दुर्घटना गांव रानीला स्थित रेस्ट एरिया के पास सुबह करीब 6:30 बजे हुई। हादसे में बस में सवार सात यात्री घायल हो गए, जिनमें कुछ को गंभीर चोटें आई हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, निजी बस सोमवार रात पंजाब के अमृतसर से राजस्थान के जयपुर के लिए रवाना हुई थी। बस जब चरखी दादरी क्षेत्र में पहुंची तो रानीला रेस्ट एरिया के समीप अचानक सामने चल रहे ट्रक से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बस में बैठे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और कई लोग अपनी सीटों से उछलकर घायल हो गए।

हादसे की सूचना मिलते ही बौंद कलां थाना पुलिस और अचिना चौकी की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को तुरंत एंबुलेंस के जरिए दादरी और कलानौर के नागरिक अस्पतालों में भर्ती कराया। घायलों में पंजाब और महाराष्ट्र के यात्री शामिल बताए जा रहे हैं।

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि हादसा तेज रफ्तार या लापरवाही के कारण हुआ हो सकता है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। हादसे के बाद कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात भी प्रभावित रहा, जिसे बाद में सुचारु कर दिया गया।

फिलहाल सभी घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है और उनकी हालत पर नजर रखी जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पहाड़ी कवि सम्मेलन में उठी हिमाचली पहाड़ी बोली को संवैधानिक दर्जा देने की मांग

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाली छोटी काशी मंडी से एक बार फिर पहाड़ी बोली के संरक्षण और संर्वधन की मांग उठी है। सोमवार को शहर में आयोजित हुए पहाड़ी कवि सम्मेलन के माध्यम से पहाड़ी कवियों ने इसके संरक्षण और संवर्धन की मांग उठाई है। इस कवि सम्मेलन में कुल्लू, मंडी और...

नूरपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

Summer express/संजीव महाजन/नूरपुर-:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अजय महाजन ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।...

लंबित देनदारियों और डीए पर अधिसूचना की मांग, पेंशनरों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों और महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों पर अधिसूचना जारी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि तय समय सीमा तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो 8 अगस्त को...

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.