Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सितारे ज़मीन पर’ की स्पेशल स्क्रीनिंग में राष्ट्रपति से मिले आमिर खान

26 June, 2025

बॉलीवुड अभिनेता और निर्माता आमिर खान इन दिनों अपनी हालिया फिल्म ‘सितारे ज़मीन पर’ को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। मंगलवार को उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और ओलंपिक चैंपियन्स के लिए इस फिल्म की एक खास स्क्रीनिंग का आयोजन किया, जो नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में संपन्न हुई।

इस दौरान आमिर खान ने राष्ट्रपति से मुलाकात भी की। राष्ट्रपति भवन के आधिकारिक एक्स (पूर्व ट्विटर) अकाउंट से आमिर खान के साथ उनकी एक तस्वीर साझा की गई, जिसमें कैप्शन लिखा था, “प्रसिद्ध फिल्म निर्माता और अभिनेता आमिर खान ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की।”यह तस्वीर सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस और दर्शकों की ओर से आमिर के इस कदम की तारीफों की बाढ़ आ गई और फिल्म को लेकर लोगों में उत्साह और भी बढ़ गया।

फिल्म की खास बात

‘सितारे ज़मीन पर’ को आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनाया गया है और इसका निर्देशन किया है आर.एस. प्रसन्ना ने। यह फिल्म 2007 की प्रतिष्ठित फिल्म ‘तारे ज़मीन पर’ की आध्यात्मिक उत्तराधिकारी मानी जा रही है। फिल्म की खास बात यह है कि इसमें 10 दिव्यांग नए कलाकारों को मुख्यधारा में लाने का प्रयास किया गया है।

इन कलाकारों में शामिल हैं:
आरूष दत्ता, गोपी कृष्ण वर्मा, सम्वित देसाई, वेदांत शर्मा, आयुष भंसाली, आशीष पेंडसे, ऋषि शाहानी, ऋषभ जैन, नमन मिश्रा और सिमरन मंगेशकर।

इन नए चेहरों के साथ आमिर खान और जेनेलिया डिसूजा भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। यह फिल्म स्पेनिश फिल्म ‘Campeones’ की आधिकारिक रीमेक है।

बॉक्स ऑफिस पर दमदार प्रदर्शन

21 जून को रिलीज़ हुई यह स्पोर्ट्स कॉमेडी-ड्रामा फिल्म शुरुआती दिनों में सामान्य प्रदर्शन के बाद वीकेंड में जोर पकड़ चुकी है। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने महज चार दिनों में ₹100 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन पार कर लिया है, जो कि किसी कंटेंट-ड्रिवन फिल्म के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

Chandrika

tsnchd@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...

डेंटल कालेजों में सरकारी डाक्टरों के लिए आरक्षित रहेंगी स्टेट कोटे की 40 प्रतिशत सीटें

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़ I हरियाणा में मास्टर आफ डेंटल सर्जरी (एमडीएस) में नए शैक्षणिक सत्र में सरकारी व निजी डेंटल कालेजों और विश्वविद्यालयों में दाखिलों की प्रक्रिया तय कर दी गई है। सरकारी संस्थानों में आधी सीटें नीट एमडीएस-2026 की आल इंडिया मेरिट और शेष सीटें हरियाणा स्टेट मेरिट के आधार पर भरी...

सीएम मीटिंग के फैसलों के क्रियान्वयन पर सरकार की नजर

Summer express,मोनिका रावत , चंडीगढ़ I मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली बैठकों में लिए निर्णयों एवं दिए गए निर्देशों का समयबद्ध और परिणामोन्मुखी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए सरकार सख्त हो गई है। मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के माध्यम से हर निर्णय को स्पष्ट एक्शन प्वाइंट में परिवर्तित कर उसके लिए जिम्मेदार विभाग और...

अभिलाष मौत मामले में तीन युवक गिरफ्तार, नशे के सेवन की बात आई सामने

Summer express/धर्मशाला, राहुल चावला-:कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय अभिलाष की मौत के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि अभिलाष को 27 जुलाई को तलवाड़ गांव के समीप बरामद किया गया था। उस समय उसकी तबीयत खराब थी, जिसके बाद उसे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.