Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हलवारा एयरपोर्ट से दिल्ली फ्लाइट का शेड्यूल बदला, उड़ान शुरू होने से पहले नया टाइमटेबल जारी

Summer Express, लुधियाना। हलवारा एयरपोर्ट से उड़ान शुरू होने से पहले ही दिल्ली के लिए प्रस्तावित फ्लाइट के शेड्यूल में बदलाव कर दिया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 1 फरवरी को एयरपोर्ट का उद्घाटन किए जाने के बाद से ही यहां से उड़ानें शुरू होने को लेकर लगातार चर्चा चल रही थी, हालांकि अब तक इसकी शुरुआत टलती रही।

एयर इंडिया ने अब 15 मई से दिल्ली के लिए दो राउंड ट्रिप फ्लाइट्स का नया शेड्यूल जारी किया है। इस फ्लाइट के लिए बुकिंग 1 अप्रैल से शुरू हो चुकी थी और यात्रियों से अच्छा रिस्पॉन्स भी मिल रहा है। हालांकि संचालन शुरू होने से पहले ही टाइमिंग में बदलाव किया गया है, जिसकी पुष्टि केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू ने भी की है। उन्होंने बताया कि यह बदलाव यात्रियों की मांग और फीडबैक को ध्यान में रखते हुए किया गया है।

नए शेड्यूल के अनुसार सुबह और दोपहर के समय दिल्ली और हलवारा के बीच उड़ानें संचालित होंगी। सुबह की फ्लाइट दिल्ली से 8:35 बजे उड़ान भरकर 9:45 बजे हलवारा पहुंचेगी। वापसी में यह फ्लाइट 10:25 बजे हलवारा से उड़ान भरकर 11:40 बजे दिल्ली पहुंचेगी। इसके अलावा दोपहर की फ्लाइट 12:55 बजे दिल्ली से रवाना होकर 2:10 बजे हलवारा पहुंचेगी, जबकि वापसी फ्लाइट 2:40 बजे हलवारा से उड़ान भरकर 3:55 बजे दिल्ली पहुंचेगी।

पहले जारी किए गए शेड्यूल को लेकर यात्रियों की ओर से कुछ आपत्तियां सामने आई थीं। लोगों का कहना था कि सुबह की शुरुआती फ्लाइट पकड़ने के लिए काफी जल्दी निकलना पड़ता, जिससे असुविधा होती। इसी तरह दोपहर की फ्लाइट का समय भी कई यात्रियों के अनुकूल नहीं था।

केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू के अनुसार, यात्रियों की सुविधाओं और उनकी प्रतिक्रिया को ध्यान में रखते हुए ही शेड्यूल में संशोधन किया गया है, ताकि अधिक से अधिक लोगों को इस सेवा का लाभ मिल सके।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अंबाला में मलेरिया के 8 और डेंगू का एक केस, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

summer express,अंबाला (अंकुर कपूर)। मौसम में बदलाव के साथ अंबाला जिले में मच्छरजनित बीमारियों का खतरा बढ़ने लगा है। जिले में अब तक मलेरिया के आठ मामले सामने आ चुके हैं, जबकि डेंगू का भी एक मरीज मिला है। इनमें कुछ मरीज उत्तर प्रदेश के रहने वाले बताए जा रहे हैं। मामलों के सामने आने...

कर्नाटक में ईडी की बड़ी कार्रवाई, मंत्री सतीश जारकीहोली के ठिकानों पर छापे

summer express , बेंगलुरु। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े एक मामले में बुधवार को कर्नाटक में कई ठिकानों पर एक साथ तलाशी अभियान शुरू किया। जांच एजेंसी की कार्रवाई करीब 18 स्थानों पर चल रही है। इनमें कर्नाटक के मंत्री सतीश जारकीहोली और उनकी बेटी प्रियंका जारकीहोली के आवास भी शामिल हैं।...

हाईकोर्ट ने नाबालिग से दुष्कर्म-हत्या मामले में फांसी की सजा रद्द की

summer express , चंडीगढ़ (मोनिका रावत)। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के मामले में मौत की सजा पाए गुरप्रीत उर्फ गोपी को बड़ी राहत दी है। हाईकोर्ट ने ट्रायल कोर्ट की ओर से सुनाई गई मृत्युदंड की सजा को रद्द करते हुए आरोपित को संदेह का लाभ देकर बरी...
Summer Express - मृतक शिकायत पर गिरफ्तारी विवादित, हरियाणा सरकार से HC ने मांगा स्पष्टीकरण

पंजाब में चार साल से नियमित डीजीपी नहीं, हाई कोर्ट ने मांगा सरकार से हलफनामा

Summer express, मोनिका रावत ,चंडीगढ़। पंजाब पुलिस के मुखिया के पद पर पिछले चार साल से नियमित नियुक्ति नहीं होने का मामला पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट पहुंच गया है। जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को इस संबंध में हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया है। मामले की अगली सुनवाई के...

कपूरथला में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत

summer express , कपूरथला। सुल्तानपुर लोधी रोड पर गांव ढुडियांवाल मोड़ के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद थाना सदर कपूरथला पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान हरपाल सिंह उर्फ पाला के रूप...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.