Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

LPG संकट के बीच सरकार का बड़ा कदम, प्रवासी मजदूरों को मिलेंगे डबल छोटे सिलेंडर

Summer express, नई दिल्ली। ईरान को लेकर जारी तनाव के बीच वैश्विक स्तर पर गैस आपूर्ति को लेकर चिंता बनी हुई है। ऐसे माहौल में भारत सरकार ने घरेलू उपभोक्ताओं और विशेष रूप से प्रवासी मजदूरों को राहत देने के लिए अहम कदम उठाए हैं। सरकार ने लोगों से एलपीजी के विकल्प के रूप में पीएनजी कनेक्शन अपनाने की भी अपील की है, ताकि संसाधनों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित किया जा सके।

सरकार ने प्रवासी मजदूरों के लिए 5 किलो वाले छोटे एलपीजी सिलेंडरों की उपलब्धता बढ़ाने का फैसला लिया है। इसके तहत Free Trade LPG (FTL) सिलेंडरों का कोटा दोगुना किया जाएगा, जिससे राज्य सरकारों के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभागों के पास इनकी पर्याप्त आपूर्ति बनी रहे। इन सिलेंडरों को तेल कंपनियों के माध्यम से सीधे जरूरतमंदों तक पहुंचाया जाएगा, ताकि उन्हें खाना बनाने के लिए ईंधन की कमी का सामना न करना पड़े।

पेट्रोलियम मंत्रालय के अनुसार, 5 किलो वाले छोटे सिलेंडर खरीदने के लिए किसी प्रकार के पते के प्रमाण की आवश्यकता नहीं होती। उपभोक्ता इन्हें नजदीकी गैस एजेंसी से बाजार मूल्य पर आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। मंत्रालय ने यह भी बताया कि देश में एलपीजी की कोई कमी नहीं है और लगातार आपूर्ति सुचारू रूप से जारी है। हाल के दिनों में बड़ी संख्या में सिलेंडरों की डिलीवरी भी की गई है, जिसमें ऑनलाइन बुकिंग का अहम योगदान रहा है।

सरकार ने सप्लाई व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए जमाखोरी और कालाबाजारी के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर अवैध सिलेंडरों को जब्त किया जा रहा है और नियमों का उल्लंघन करने वाली एजेंसियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। कई डीलरशिप को निलंबित किया गया है और वितरकों को चेतावनी जारी कर दी गई है कि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...

चिंतपूर्णी में उमड़ा आस्था का सैलाब, माधो टीला तक पहुंची श्रद्धालुओं की कतार

Summer express, चिंतपूर्णी। विकास शर्मा। धार्मिक नगरी चिंतपूर्णी में रविवार को माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। पंजाब समेत पड़ोसी राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। भीड़ बढ़ने के कारण मंदिर में दर्शनों के लिए लगी डबल लाइन ओल्ड बस स्टैंड को...

कारगिल विजय दिवस पर जसवां प्रागपुर में कार्यक्रम, 500 से अधिक पूर्व सैनिकों ने कराया पंजीकरण

Summer express, जसवां प्रागपुर। राकेश शर्मा। भाजपा जसवां प्रागपुर मंडल की ओर से रविवार को चिंतपूर्णी के समीप गंगोट पंचायत के मोइन स्थित एक निजी पैलेस में कारगिल विजय दिवस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जसवां प्रागपुर के विधायक एवं पूर्व उद्योग मंत्री विक्रम सिंह...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.