Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हमीरपुर में पेंशनरों का प्रदर्शन तेज करने का ऐलान,सरकार को दी कड़ी चेतावनी

हमीरपुर , अरविंद -:हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच की मासिक बैठक आयोजित की गई, जिसमें पेंशनरों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ नाराजगी जाहिर की। यह बैठक बस अड्डा परिसर में जिलाध्यक्ष नंद लाल चौहान की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस दौरान प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अजमेर ठाकुर और पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए अजमेर ठाकुर ने बताया कि 30 मार्च 2026 को हिमाचल संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले 18 संगठनों ने अंबेडकर चौक और चौड़ा मैदान में विशाल धरना-प्रदर्शन किया था। इस दौरान हजारों कर्मचारियों और पेंशनरों ने विधानसभा का घेराव कर अपनी मांगों को जोरदार तरीके से उठाया.उन्होंने बताया कि प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सुरेश ठाकुर की अध्यक्षता में एक प्रतिनिधिमंडल को वार्ता के लिए बुलाया और जल्द ही संयुक्त समन्वय समिति (JCC) की बैठक आयोजित करने का आश्वासन दिया था।पेंशनरों ने अब सरकार से सवाल किया है कि क्या यह बैठक जल्द बुलाई जाएगी या अन्य वादों की तरह इसे भी टाल दिया जाएगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो प्रदेशभर के पेंशनर अपने परिवारों के साथ एकजुट होकर आगामी पंचायत चुनावों का बहिष्कार करेंगे।बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि 30 मार्च का आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण था, लेकिन यदि सरकार ने अब भी उनकी समस्याओं को नजरअंदाज किया तो भविष्य में आंदोलन और अधिक उग्र रूप ले सकता है। पेंशनरों ने दोहराया कि वे अपनी मांगों को लेकर पीछे नहीं हटेंगे और जरूरत पड़ने पर बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन करेंगे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

वार्ड-29, 4, 9, 15, 1, 3 और 32 एससी के लिए आरक्षित

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ I नगर निगम चुनाव के लिए शुक्रवार को हुए वार्ड आरक्षण ड्रा में वार्ड-29, 4, 9, 15, 1, 3 और 32 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित कर दिए गए। इन सात वार्डों में से तीन वार्ड अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित होंगे। इसके साथ ही नौ वार्ड सामान्य...

सीबीआई ने 75 करोड़ क्रेस्ट घोटाले में आईएफएस नवनीत श्रीवास्तव पर चार्जशीट दाखिल की

मोनिका रावत ,चंडीगढ़। चंडीगढ़ रिन्यूएबल एनर्जी एंड साइंस एंड टेक्नोलाजी प्रमोशन सोसाइटी (क्रेस्ट) के 75.4 करोड़ रुपये के घोटाले में सीबीआइ ने शुक्रवार को चंडीगढ़ कोर्ट चार्जशीट दाखिल कर दी। चार्जशीट में क्रेस्ट के तत्कालीन सीईओ और आइएफएस अधिकारी नवनीत श्रीवास्तव, विपम कंसल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड और उसकी निदेशक को आरोपित बनाया गया है। कंपनी की...

हीरानगर में पाकिस्तानी घुसपैठिया पकड़ा, बीएसएफ ने शुरू की पूछताछ

summer express , हीरानगर। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि उसने तरनाह नाले के रास्ते भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने की कोशिश की थी। सतर्क जवानों ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर...

शिमला जिला परिषद चुनाव में हार को शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बताया  निराशाजनक, समीक्षा की जरूरत,आपस मे नही  कोई मनमुटाव

दिल्ली में कांग्रेस नेताओं से  संगठन ओर सरकार को लेकर हुई चर्चा Summer express/शिमला,संजू -:शिमला जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने चुनाव परिणामों को कांग्रेस के लिए निराशाजनक करार दिया है। उन्होंने कहा कि शिमला जिला लंबे समय से...

नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं को लॉटरी और भांग की खेती का तोहफा: त्रिलोक जमवाल

Summer express/बिलासपुर, सुभाष-: सदर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक त्रिलोक जमवाल ने प्रदेश सरकार द्वारा लॉटरी को बढ़ावा देने और भांग की खेती को कानूनी मान्यता देने के फैसले पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने इन निर्णयों को प्रदेश और युवाओं के भविष्य के लिए चिंताजनक बताते हुए कहा कि एक ओर हजारों युवा रोजगार और...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.