Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

शिमला के राम मंदिर हॉल में शादी समारोह को लेकर विवाद, निकाह नहीं सिर्फ हुआ था रिसेप्शन 

शिमला संजू -: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में स्थित राम मंदिर हॉल में एक शादी समारोह को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। मामला मुस्लिम परिवार की बेटी के विवाह से जुड़ा है, जिसे लेकर कुछ संगठनों ने आपत्ति जताई है। हालांकि, परिवार और हॉल प्रबंधन ने स्थिति को स्पष्ट करते हुए कहा है कि यहां केवल रिसेप्शन आयोजित होगा, निकाह नहीं।

इस मुद्दे पर हिंदू संघर्ष समिति ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए चेतावनी दी है कि यदि हॉल में निकाह किया गया तो वे विरोध प्रदर्शन करेंगे। संगठन की ओर से इस संबंध में ज्ञापन भी सौंपा गया है।

वहीं सूद सभा शिमला के अध्यक्ष राजीव सूद ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि हॉल की बुकिंग में किसी भी प्रकार का धार्मिक भेदभाव नहीं किया जाता। उन्होंने बताया कि राम मंदिर और हॉल अलग-अलग इकाइयां हैं और हॉल में केवल निर्धारित नियमों के तहत ही कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।राजीव सूद के अनुसार, संबंधित परिवार ने लिखित रूप में आश्वासन दिया है कि कार्यक्रम में सभी नियमों का पालन होगा। उन्होंने साफ कहा कि निकाह पहले ही मस्जिद में संपन्न होगा, जबकि हॉल में केवल स्वागत समारोह (रिसेप्शन) रखा गया है। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि हॉल में मांस और मदिरा परोसने की अनुमति नहीं है और सभी आयोजनों में शाकाहारी भोजन ही परोसा जाता है।लड़की के पिता मोहम्मद नासिर और माता शबाना ने कहा कि उनका परिवार पीढ़ियों से शिमला में रह रहा है और यह कार्यक्रम समाज के लोगों के लिए एक सामान्य रिसेप्शन है। उन्होंने बताया कि इसमें विभिन्न समुदायों के लोग शामिल होंगे और इसे बेवजह विवाद का रूप नहीं दिया जाना चाहिए।

परिवार की सदस्य गज़ाला अनवर ने भी सभी पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने बताया कि आयोजन में सभी नियमों का पालन किया जाएगा और भोजन भी पूरी तरह शाकाहारी होगा। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि उनके परिवार में पहले भी इसी हॉल में शादी समारोह आयोजित हो चुके हैं.फिलहाल प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और सभी पक्षों से आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की जा रही है, ताकि शहर का शांतिपूर्ण माहौल बना रहे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिसार पुलिस का बड़ा अभियान: अवैध हथियार, नशे और जुए के खिलाफ सख्त कार्रवाई

summer express , हिसार। हिसार पुलिस ने इस वर्ष अवैध हथियार, नशीले पदार्थ, अवैध शराब और जुआ-सट्टे जैसी आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ अभियान तेज किया है। पुलिस की ओर से विभिन्न अधिनियमों के तहत दर्ज मामलों और गिरफ्तारियों के आंकड़े अभियान की कार्रवाई को दर्शाते हैं। पुलिस अधीक्षक सिद्धान्त जैन ने कहा कि जिले में...

हरियाणा बार चुनाव: कहीं पांच वोट से जीत, कहीं 558 मतों का बड़ा अंतर

summer express , पानीपत। हरियाणा की जिला बार एसोसिएशनों के चुनाव में  प्रधान पद के नतीजों में कहीं बेहद करीबी मुकाबला देखने को मिला तो कहीं प्रत्याशियों के बीच बड़ा मतांतर रहा। डबवाली में दो प्रत्याशियों को बराबर मत मिलने के बाद दोनों के बीच छह-छह महीने के कार्यकाल पर सहमति बनी। वहीं पलवल में...

मेडिकल कॉलेज से एक्स-रे फिल्में ले जाते तीन बाहरी लोग पकड़े, जांच पर उठे सवाल

summer express ,गोहाना। भगत फूल सिंह राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल परिसर से एक्स-रे फिल्मों के बंडल कार में रखकर बाहर ले जाने का मामला सामने आया है। अस्पताल भवन के पीछे तीन बाहरी व्यक्तियों को सुरक्षा कर्मियों ने एक्स-रे फिल्मों का बंडल कार में रखते हुए पकड़ लिया। सुरक्षा कर्मियों ने कार से...

कुरुक्षेत्र में फिर हड़ताल पर सफाई कर्मचारी, ठेकेदारों ने काम पर लेने से किया इनकार

summer express , कुरुक्षेत्र। प्रदेश स्तर पर निकाय सफाई कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त होने के बाद कुरुक्षेत्र में नया विवाद खड़ा हो गया है। ठेकेदारों द्वारा हड़ताल पर गए पुराने कर्मचारियों को दोबारा काम पर रखने से इनकार किए जाने के बाद कर्मचारियों ने फिर से आंदोलन शुरू कर दिया है। शनिवार सुबह छह बजे...
Summer Express - गुरुग्राम में दर्दनाक हादसा: नशे में युवक अंगीठी पर गिरा, दम घुटने से मौत

नीट छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान, युवक पर ब्लैकमेलिंग और उकसाने का आरोप

summer express , गुरुग्राम। राजेंद्रा पार्क थाना क्षेत्र के सूरत नगर फेज-1 में नीट की तैयारी कर रही 17 वर्षीय छात्रा ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। स्वजन का आरोप है कि गया निवासी एक युवक उसे फोन और वीडियो कॉल के जरिए परेशान कर रहा था। वह छात्रा को बदनाम करने की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.