Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

धर्मशाला में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं सीख रही हैं एआई के जरिए अपने उत्पाद का प्रचार

धर्मशाला, राहुल -:जिला कांगड़ा में स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) की महिलाएं अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की मदद से अपने उत्पादों को प्रमोट करना सीख रही हैं। डिजिटल और फाइनेंशियल लिटरेसी में पारंगत बनाने के उद्देश्य से डीआरडीए सभागार में तीन दिवसीय विशेष ट्रेनिंग प्रोग्राम आयोजित किया गया, जिसमें महिलाओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

इस ट्रेनिंग प्रोग्राम का आयोजन IIT दिल्ली द्वारा किया गया है। आयोजक टीम के प्रतिनिधि पुरारी शर्मा ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाली महिलाएं एआई की अडवांस तकनीक तो नहीं सीखेंगी, लेकिन बेसिक नॉलेज जरूर प्राप्त करेंगी। उन्हें बताया जाएगा कि कैसे वे एआई टूल्स और एलएलएम (Large Language Models) का इस्तेमाल कर अपने उत्पाद का प्रचार कर सकती हैं। विशेष रूप से यह भी सिखाया जाएगा कि यदि लिखना नहीं आता, तो बोलकर भी कंटेंट क्रिएट किया जा सकता है।

प्रोग्राम में 50 महिलाओं के लिए स्लॉट तय किए गए थे, लेकिन इसमें करीब 60 महिलाएं शामिल हुईं, जो इस पहल में उत्साह और सक्रियता को दर्शाता है। प्रशिक्षण को प्रो. सीमा शर्मा और प्रो. गौरव द्विवेदी लीड कर रहे हैं। देश के छह राज्यों में 11 ट्रेनिंग प्रोग्राम सफलतापूर्वक आयोजित किए जा चुके हैं, जबकि धर्मशाला में यह 12वां प्रोग्राम है।

पुरारी शर्मा ने बताया कि आईआईटी दिल्ली के आकलन में यह पाया गया कि डिजिटल लिटरेसी की कमी के कारण एसएचजी की महिलाएं अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने में पिछड़ रही थीं। इस ट्रेनिंग के माध्यम से उन्हें डिजिटल टूल्स का इस्तेमाल कर कारोबार बढ़ाने, आत्मविश्वास और व्यावसायिक दृष्टिकोण विकसित करने की क्षमता दी जा रही है।

ट्रेनिंग में भाग लेने वाली महिलाएं करीब चार महीनों तक आईआईटी दिल्ली के रिसर्चर्स और वैज्ञानिकों से जुड़ी रहेंगी और आवश्यक मार्गदर्शन प्राप्त करती रहेंगी। इसके साथ ही उनके लिए एक विशेष गाइड बुक भी तैयार की गई है, जिससे उन्हें अपने व्यवसाय को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बढ़ाने में मदद मिलेगी।

पुरारी शर्मा ने कहा कि इस पहल से न केवल महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ेगा, बल्कि वे अपने उत्पादों को प्रभावी ढंग से प्रचारित कर आर्थिक रूप से सशक्त बनेंगी। यह पहल ग्रामीण महिलाओं के लिए डिजिटल और वित्तीय सशक्तिकरण का एक बड़ा कदम साबित होगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

NEET पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर केंद्र पर बरसे नरेश चौहान, बोले- छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना पड़ा भारी

Summer express/शिमला,संजू-: NEET पेपर लीक मामले और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर हिमाचल प्रदेश में सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने केंद्र सरकार और भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि छात्रों की मांगों और आंदोलन को समय रहते गंभीरता से नहीं...

पौंग बांध से संभावित जलभराव के खतरे के बीच फतेहपुर प्रशासन सतर्क, एसडीएम ने संवेदनशील क्षेत्रों का लिया जायजा

Summer express/नूरपुर, संजीव महाजन-:  बरसात के मौसम को देखते हुए फतेहपुर प्रशासन ने संभावित बाढ़ और पौंग बांध से पानी छोड़े जाने की स्थिति से निपटने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। हर वर्ष मानसून के दौरान पौंग बांध का जलस्तर बढ़ने पर अतिरिक्त पानी छोड़ा जाता है, जिससे फतेहपुर, इंदौरा के मंड क्षेत्र और...
Summer Express - गुरुग्राम में दर्दनाक हादसा: नशे में युवक अंगीठी पर गिरा, दम घुटने से मौत

रेवाड़ी-अलवर रेलमार्ग पर युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच शुरू

Summer express, रेवाड़ी। रेवाड़ी-अलवर रेलमार्ग पर बावल-अजरका सीमा के पास सोमवार तड़के रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पहचान के लिए रेवाड़ी के नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया।...

अंबाला बार एसोसिएशन की भूख हड़ताल, लीगल एंड डिफेंस काउंसिल सिस्टम का विरोध

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। लीगल एंड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के विरोध में अंबाला जिला बार एसोसिएशन ने अपना आंदोलन तेज कर दिया है। ज्वाइंट एक्शन कमेटी ऑफ बार एसोसिएशन ऑफ पंजाब एंड हरियाणा के आह्वान पर सोमवार को जिला बार के छह अधिवक्ता सांकेतिक भूख हड़ताल पर बैठे और नई व्यवस्था को वापस लेने की...

लुधियाना ई-ऑक्शन घोटाला: डीसी ने बनाई जांच कमेटी, रिकॉर्ड किया तलब

Summer express, लुधियाना। लुधियाना इंप्रूवमेंट ट्रस्ट (एलआईटी) की सेल ब्रांच में ई-ऑक्शन प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं के खुलासे के बाद जिला प्रशासन और ट्रस्ट प्रशासन हरकत में आ गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त (डीसी) हिमांशु जैन ने उच्चस्तरीय जांच के आदेश जारी किए हैं। वहीं, एलआईटी चेयरमैन तरसेम भिंडर ने सेल...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.