Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मैक्लोडगंज में दलाई लामा ने मंगोलिया से आए सैकड़ों अनुयाइयों को दिए दर्शन

धर्मशाला , राहुल -:दलाई लामा ने मंगलवार को अपने निवास त्सुगलाखांग परिसर में मंगोलिया से आए अनुयाइयों को विशेष दर्शन दिए। दलाई लामा कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, मंगोलिया से आए 136 अनुयाइयों के प्रतिनिधिमंडल सहित कुल लगभग 330 अनुयाइयों ने इस अवसर पर दलाई लामा से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला और सभी ने धार्मिक आस्था के साथ उनकी शिक्षाओं को सुना।दलाई लामा ने इस मौके पर उपस्थित अनुयाइयों को करुणा, शांति और मानवता के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि जीवन में सकारात्मक सोच और दूसरों के प्रति दया भाव ही सच्ची खुशी का आधार है।धर्मशाला स्थित उनके निवास पर आयोजित इस कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बौद्ध अनुयायियों की भागीदारी देखने को मिली, जिससे एक बार फिर धर्मशाला की वैश्विक धार्मिक पहचान मजबूत हुई है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बल्लभगढ़ में 15 साल पुरानी सीवर समस्या का समाधान, नई लाइन का शुभारंभ  

Summer express, बल्लभगढ़ (फरीदाबाद)। बल्लभगढ़ की भाटिया कॉलोनी में लंबे समय से सीवर ओवरफ्लो की समस्या से परेशान करीब एक हजार परिवारों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। वार्ड-43 में नई सीवर लाइन बिछाने के निर्माण कार्य का शुभारंभ पार्षद रश्मि यादव और पार्षद दीपक यादव ने किया। इस परियोजना के तहत सीवर लाइन...

पंजाब में फिर सक्रिय होगा मानसून, 30 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट

Summer express, अमृतसर। पंजाब में एक बार फिर मानसून जोर पकड़ने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD), चंडीगढ़ के ताजा विशेष मौसम बुलेटिन के अनुसार 28 से 30 जुलाई के बीच राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश की गतिविधियां तेज रहेंगी। कई जिलों में भारी से अति भारी वर्षा (12 सेंटीमीटर या उससे अधिक)...

एल-नीनो का बड़ा खतरा, भारत में कमजोर पड़ सकता है मानसून

Summer express,,नई दिल्ली। प्रशांत महासागर में तेजी से विकसित हो रही एल-नीनो (El Niño) की स्थिति को लेकर दुनिया भर के जलवायु वैज्ञानिकों की चिंता बढ़ गई है। ताजा जलवायु मॉडल संकेत दे रहे हैं कि वर्ष 2026 का एल-नीनो आधुनिक रिकॉर्ड के सबसे शक्तिशाली एल-नीनो में शामिल हो सकता है। यदि ऐसा होता है...

दियोटसिद्ध जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस हादसे का शिकार, दो की मौत, सात घायल; प्रशासन ने संभाला मोर्चा

Summer express/ हमीरपुर -: अमृतसर से बाबा बालकनाथ मंदिर दियोटसिद्ध और शाहतलाई के दर्शन के लिए जा रही श्रद्धालुओं से भरी एक निजी बस देर रात हादसे का शिकार हो गई। दुर्घटना के समय बस में कुल 35 श्रद्धालु सवार थे। हादसे में दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हुए हैं।...

बोह आपदा: बेघर परिवारों को 8.50 लाख की सहायता, मुख्यमंत्री ने दिया पुनर्वास का भरोसा

Summer express/धर्मशाला, राहुल -: मुख्यमंत्री  सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने रविवार को कांगड़ा जिले के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के बोह में बादल फटने से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर राहत एवं पुनर्वास कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने राहत शिविर में रह रहे प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.