Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से दर्दनाक हादसा, बाइक सवार महिला की मौत, पति घायल

Summer express, दीनानगर। पंजाब के दीनानगर क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति घायल हो गया। यह हादसा गांव नीवां धकाला के पास उस समय हुआ जब एक तेज रफ्तार बोलेरो ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।

जानकारी के अनुसार, जगतार सिंह अपनी पत्नी कुलविंदर कौर के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने गांव बाउपुर जट्टा से कस्बा बहरामपुर की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे गांव नीवां धकाला के नजदीक पहुंचे, तभी पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी ने बिना हॉर्न दिए उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां महिला कुलविंदर कौर को गुरदासपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई, जबकि पति जगतार सिंह का उपचार जारी है।

थाना बहरामपुर के प्रभारी ने बताया कि पीड़ित पक्ष के बयान के आधार पर अज्ञात बोलेरो चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी चालक की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

इस हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है और स्थानीय लोगों ने सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

हैदराबाद में यूट्यूबर की निर्मम हत्या, साले समेत तीन लोगों पर आरोप

Summer express, हैदराबाद I तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में एक 30 वर्षीय यूट्यूबर की दिनदहाड़े चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान शेख महबूब उर्फ चांदी मसूद के रूप में हुई है, जो यूट्यूब कंटेंट क्रिएटर होने के साथ-साथ पेशे से इलेक्ट्रीशियन भी था। पुलिस के अनुसार, वारदा दोपहर करीब 3:20 बजे गोलकोंडा...

गुरदासपुर में बड़ा हादसा टला: मोटरसाइकिल सवार पर गिरा सफेदे का भारी टहना, गंभीर घायल

Summer express , गुरदासपुर I शहर के हरदोषनी रोड पर शनिवार को एक बड़ा हादसा उस समय हो गया, जब सड़क से गुजर रहे एक मोटरसाइकिल सवार पर अचानक सफेदे के पेड़ का भारी टहना टूटकर गिर पड़ा। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टहना गिरते ही मौके...

हरियाणा के नूंह में दर्दनाक सड़क हादसा: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर 4 की मौत, पिता-पुत्र गंभीर घायल

Summer express , नूंह | हरियाणा के नूंह जिले में शनिवार सुबह दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा फिरोजपुर झिरका क्षेत्र के रवा गांव के समीप चैनल नंबर 40 पर हुआ, जहां एक कार सड़क किनारे खड़े...

फरीदाबाद में अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन की सख्ती, गौंछी क्षेत्र के मकानों पर चस्पा किए जा रहे नोटिस

Summer express,फरीदाबाद | नेहरू कॉलोनी में बड़े पैमाने पर हुई कार्रवाई के बाद अब जिला प्रशासन ने शहर की अन्य कथित अवैध कॉलोनियों की जांच तेज कर दी है। इसी कड़ी में जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) प्रवर्तन विभाग द्वारा गौंछी क्षेत्र में विकसित कॉलोनी के मकानों पर नोटिस चस्पा किए जा रहे हैं और मकान...

गुरुग्राम में ACB की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार रुपये रिश्वत लेते महिला थाना मानेसर की हेड कांस्टेबल गिरफ्तार

Summer express,गुरुग्राम | हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV&ACB) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरुग्राम में बड़ी कार्रवाई करते हुए महिला थाना मानेसर में तैनात हेड कांस्टेबल कविता को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, एक शिकायतकर्ता ने एंटी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.