Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

एशिया कप 2025: टीम इंडिया के कोच गौतम गंभीर ने दिखाई युवा जोड़ी पर भरोसा

26 June, 2025

इंग्लैंड के खिलाफ चल रही टेस्ट सीरीज के बीच टीम इंडिया को लेकर एक और बड़ी अपडेट सामने आई है। आगामी एशिया कप 2025 (T20 फॉर्मेट) के लिए टीम इंडिया के कोच गौतम गंभीर ने भविष्य की रणनीति पर काम शुरू कर दिया है।

सूत्रों के अनुसार, गंभीर ने टूर्नामेंट के लिए टीम इंडिया के कप्तान और उपकप्तान के नाम लगभग तय कर लिए हैं। टीम के प्रदर्शन और भविष्य की निरंतरता को ध्यान में रखते हुए उन्होंने यह फैसला लिया है।

श्रेयस अय्यर हो सकते हैं नए कप्तान

खबरों की मानें तो गंभीर श्रेयस अय्यर को एशिया कप 2025 में टीम की कमान सौंप सकते हैं। अय्यर ने आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स की कप्तानी करते हुए शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने न सिर्फ टीम को फाइनल तक पहुंचाया, बल्कि व्यक्तिगत तौर पर भी 17 मैचों में 50.33 की औसत और 175.12 की स्ट्राइक रेट से 604 रन बनाए।

उपकप्तान की दौड़ में शुभमन गिल सबसे आगे

श्रेयस अय्यर के साथ उपकप्तान के रूप में शुभमन गिल को चुने जाने की संभावना है। गिल ने आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटंस की कप्तानी करते हुए 15 मैचों में 50.00 की औसत से 650 रन बनाए और 6 अर्धशतक लगाए। गिल इस समय इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट टीम की कप्तानी भी कर रहे हैं।

गंभीर की स्पष्ट सोच – युवा नेतृत्व को समय देना जरूरी

कोच गौतम गंभीर पहले भी यह साफ कर चुके हैं कि वे युवा नेतृत्व को आगे लाना चाहते हैं। उनका मानना है कि टी20 और वनडे फॉर्मेट्स में टीम को भविष्य के लिए तैयार करने की जरूरत है, और इसके लिए युवाओं को मौके देने होंगे।

हालांकि अभी तक BCCI की ओर से आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन जिस तरह की चर्चाएं सामने आ रही हैं, उससे साफ है कि टीम इंडिया भविष्य की तैयारी में जुट गई है।

Chandrika

tsnchd@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सिरमौर की दवा इकाई पर डीसीए की सख्त कार्रवाई, उत्पादन पर रोक

नाहन/कालाअंब-: हिमाचल प्रदेश के ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन (डीसीए) ने जिला सिरमौर के कालाअंब स्थित फार्मास्युटिकल इकाई मैसर्स वेलक्योर रेमेडीज के खिलाफ कड़ी नियामक कार्रवाई की है। यह कार्रवाई राज्य और केंद्र सरकार के अधिकारियों की संयुक्त निरीक्षण टीम द्वारा इकाई में गंभीर एवं लगातार बनी हुई कमियां पाए जाने के बाद की गई। स्वास्थ्य सचिव...

अंबाला में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 35वें दिन भी जारी, शहर बेहाल

summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले अंबाला छावनी में सफाई कर्मचारियों, सीवरमैन और दमकल कर्मचारियों की हड़ताल 35वें दिन भी जारी रही। लंबे समय से चल रही हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है। कई इलाकों में कूड़े के ढेर जमा हैं,...

मासूम शर्मा का पाखंड पर हमला, बोले- धमकियों से नहीं डरता; ‘फिल्मी बाबा’ रिलीज

summer express, जींद। हरियाणवी गायक मासूम शर्मा ने पाखंडवाद और धार्मिक आडंबर के खिलाफ अपनी मुखरता जारी रखते हुए अपना नया गीत ‘फिल्मी बाबा’ रिलीज किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस गीत का आधिकारिक ट्रैक साझा किया। करीब 3 मिनट 41 सेकंड के इस गीत में कथित पाखंडी बाबाओं, डेरों और धार्मिक...

नीलगाय को बचाने में पलटा ट्रक, महेंद्रगढ़ में 50 वर्षीय चालक की मौत

summer express , महेंद्रगढ़। गांव गढ़ी के पास बुधवार सुबह नीलगाय को बचाने के प्रयास में एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में करीब 50 वर्षीय बलबीर की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। जानकारी के अनुसार, खुडाना निवासी बलबीर पुत्र बुद्धसिंह बुधवार सुबह करीब...

रोहतक में डेंगू का बढ़ता प्रकोप, सितंबर के 8 दिनों में मिले 8 नए मरीज

summer express , रोहतक। मानसून की बारिश के अंतिम दौर के बीच रोहतक जिले में डेंगू का संक्रमण तेजी से बढ़ता नजर आ रहा है। सितंबर के शुरुआती आठ दिनों में ही डेंगू के 8 नए मामले सामने आने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। जिला स्वास्थ्य विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक,...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.