Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

असम विधानसभा चुनाव से प्रचार कर वापस लौटे  मुख्यमंत्री  सुक्खू, बीजेपी को लिया आड़े हाथ

Summer express/ शिमला,संजू -: असम विधानसभा चुनाव प्रचार से लौटने के बाद हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बुधवार को शिमला में साउथ एशियाई टेबल टेनिस यूथ चैंपियनशिप-2026 का उद्घाटन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्वयं टेबल टेनिस खेलते हुए युवा खिलाड़ियों के लिए इसे एक बेहतरीन मंच बताया और प्रतियोगिता के आयोजकों को बधाई दी।

गुटों में बंटी भाजपा, बयान देने की लगी होड़

मीडिया से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने भारतीय जनता पार्टी पर भी पलटवार किया। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश में गुटों में बंटी हुई है और अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है। उन्होंने कहा, “भाजपा के नेता आपसी झगड़ों में लगे हुए हैं। नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर के संदर्भ में उन्होंने कहा कि भाजपा के गुट एक-दूसरे का बीज नष्ट करने में व्यस्त हैं। कौन-सा गुट किसका बीज नष्ट करेगा, यह केवल भाजपा नेता ही जानते हैं।”

हिम केयर में चार मर्दों के बच्चेदानी के ऑपरेशन, 110 करोड़ रुपए का घोटाला

मुख्यमंत्री ने हिम केयर योजना का उदाहरण देते हुए भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार के दौरान इस योजना का दुरुपयोग हुआ और चार मामलों में पुरुषों की बच्चादानी के ऑपरेशन किए गए। इन गड़बड़ियों की कुल राशि लगभग 110 करोड़ रुपए है। सुक्खू ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस सरकार हिम केयर योजना को बंद नहीं करेगी, बल्कि इसमें सुधार और सुधारात्मक कदम उठाए जाएंगे। इसके अलावा योजना को इंश्योरेंस के साथ जोड़ने पर विचार किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने रोजगार और पुनर्नियुक्ति पर भी टिप्पणी करते हुए बताया कि राज्य सरकार ने इस पर रोक लगा दी है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र में जरूरत पड़ने पर कुछ डॉक्टरों को विस्तार दिया जा सकता है और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों को सेवा विस्तार मिलेगा। सुक्खू ने बेहतर शासन के लिए सक्षम प्रशासन की आवश्यकता दोहराई।

राज्य में आर्थिक स्थिति के संबंध में उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में किसी तरह का आर्थिक संकट नहीं है। उन्होंने कहा, “भाजपा सिर्फ़ राजनीति करने में लगी है। किसी भी अधिकारी या कर्मचारी की सैलरी नहीं काटी गई है, केवल सैलरी डेफ़र की गई है। यह वित्तीय अनुशासन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।” उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश का रेवेन्यू डेफिसिट ग्रांट केंद्र ने बंद कर दिया, जो कि सरकार का अधिकार नहीं बल्कि जनता का अधिकार है।

टीम हिमाचल प्रदेश टेबल टेनिस एसोसिएशन के ज्वाइंट सेक्रेटरी अदीश राणा ने बताया कि प्रतियोगिता में भारत के अलावा बांग्लादेश, श्रीलंका, नेपाल और मालदीव के युवा खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। यह प्रतियोगिता 8 से 11 अप्रैल तक चलने वाली है, जिसमें महिला, सिंगल और डबल श्रेणियों में कुल 144 मेडल और 80 ट्रॉफियों के लिए खिलाड़ी प्रतिस्पर्धा करेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि प्रदेश में टेबल टेनिस के लिए मूलभूत सुविधाओं की कमी है, जिसके चलते खेल के विकास में बाधा आती है।

मुख्यमंत्री सुक्खू और आयोजन समिति दोनों ने युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया और खेल के विकास के लिए आवश्यक समर्थन देने का वादा किया। इस प्रकार, प्रतियोगिता न केवल एक अंतरराष्ट्रीय मंच प्रदान कर रही है, बल्कि हिमाचल प्रदेश में खेलों के प्रति बढ़ती जागरूकता का भी प्रतीक बन रही है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिंतपूर्णी मंदिर के पास घायल बैल को नहीं मिली समय पर मदद, ग्रामीणों ने उठाए मंदिर प्रशासन की व्यवस्था पर सवाल

Summer express/चिंतपूर्णी,विकास-: चिंतपूर्णी मंदिर के समीप एक बैल के गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने मानवीय पहल करते हुए उसकी मदद के लिए हाथ बढ़ाया। ग्रामीणों के अनुसार, घायल बैल काफी देर तक सड़क किनारे तड़पता रहा, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर उसे प्राथमिक उपचार दिया...

बाल विज्ञान सम्मेलन में 500 से अधिक विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा, सुनील शर्मा ने किया शुभारंभ

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल, हमीरपुर के परिसर में तीन दिवसीय ब्लॉक स्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन का शुभारंभ मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने किया। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर स्कूल प्रबंधन और विद्यार्थियों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्हें शॉल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया।...

अनिल विज का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले कांग्रेस का जहाज डूब रहा है

summer express , अंकुर कपूर, अंबाला। हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के उस बयान पर पलटवार किया है, जिसमें उन्होंने इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के दौरान केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था कि सरकार के पास दिए जलाने के लिए पैसा है, लेकिन छात्रों के लिए...

सेब की MIS खरीद दर ₹12 से बढ़ाकर ₹20 करने की मांग, राठौर बोले——बढ़ती लागत से बागवानी घाटे का सौदा

Summer express/शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश में सेब की एमआईएस खरीद दर बढ़ाने की मांग तेज हो गई है। ठियोग से कांग्रेस विधायक और AICC प्रवक्ता कुलदीप सिंह राठौर ने सरकार से एमआईएस के तहत सेब की खरीद दर 12 रुपये से बढ़ाकर 20 रुपये प्रति किलो करने की मांग की है। राठौर ने कहा कि बढ़ती...

बेटे के जन्मदिन पर पिता की मौत, तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को मारी टक्कर

summer express , अंकुर कपूर,अंबाला। अंबाला छावनी में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। बेटे के जन्मदिन के दिन ही उसके पिता की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा टांगरी पुल पार लाइटों के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.