Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नूंह में पानी विवाद बना खूनी संघर्ष: धारदार हथियारों से हमला, एक की मौत

Summer Express,चंडीगढ़ |हरियाणा के नूंह जिले के रोजका मेव थाना क्षेत्र के बड़का अलीमुद्दीन गांव में पानी को लेकर हुआ मामूली विवाद अचानक खूनी संघर्ष में बदल गया। परिवार के भीतर हुए इस झगड़े में चाचा और भतीजों के बीच लाठी-डंडों के साथ-साथ फरसा और कस्सी जैसे धारदार हथियारों का भी इस्तेमाल किया गया, जिसमें एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है।

जानकारी के अनुसार, विवाद की शुरुआत महिलाओं के बीच पानी भरने को लेकर हुई कहासुनी से हुई थी। यह मामूली विवाद धीरे-धीरे बढ़ता गया और बाद में पुरुषों के बीच हिंसक झगड़े में बदल गया। आरोप है कि चाचा इशू और उसके परिजनों ने एकजुट होकर भतीजों पर हमला कर दिया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई और धारदार हथियारों का इस्तेमाल किया गया।

इस हमले में आमीन, पुत्र राजुद्दीन, को गंभीर चोटें आईं और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, उसका भाई तारीफ उर्फ टूंडल भी बुरी तरह घायल हो गया। उसके सिर में फरसे से गंभीर चोट लगी है, जिसके चलते उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे रोहतक पीजीआई रेफर किया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और हालात को काबू करने का प्रयास किया, लेकिन तब तक स्थिति काफी बिगड़ चुकी थी। इस वारदात के बाद गांव में तनाव और दहशत का माहौल बना हुआ है।

पुलिस के अनुसार, फिलहाल इस मामले में कोई औपचारिक शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। प्रारंभिक जांच में पानी को लेकर विवाद सामने आया है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए नूंह सीएचसी की मोर्चरी में रखवा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.