Facebook-f Youtube X-twitter

हरियाणा कैबिनेट के बड़े फैसले: मजदूरी में 35% बढ़ोतरी, अग्निवीरों का आरक्षण दोगुना

Summer Express, चंडीगढ़ | हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में प्रदेश के विकास और जनहित से जुड़े कई अहम फैसलों पर मुहर लगाई गई। इस बैठक में कुल 7 एजेंडों में से 6 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई, जिनका सीधा लाभ प्रदेश के श्रमिकों, युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों को मिलेगा।

बैठक का सबसे बड़ा फैसला न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी को लेकर रहा। सरकार ने विशेषज्ञ समिति की सिफारिशों के आधार पर अकुशल श्रमिकों की न्यूनतम मजदूरी में करीब 35 प्रतिशत तक इजाफा किया है। अब अकुशल मजदूरों को ₹11,275 की जगह ₹15,220 प्रति माह मिलेंगे। वहीं, अर्ध-कुशल श्रमिकों का वेतन ₹16,780, कुशल श्रमिकों का ₹18,500 और उच्च दक्षता वाले श्रमिकों का मानदेय बढ़ाकर ₹19,425 कर दिया गया है। इस निर्णय से महंगाई के दौर में लाखों कामगारों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

इसके साथ ही सरकार ने अग्निवीरों के लिए भी बड़ा कदम उठाया है। ‘अग्निवीर नीति 2024’ में संशोधन करते हुए राज्य की विभिन्न सेवाओं जैसे पुलिस, जेल वार्डर, वन रक्षक और खनन गार्ड के पदों पर उनका क्षैतिज आरक्षण 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 20 प्रतिशत कर दिया गया है। सरकार का मानना है कि प्रशिक्षित और अनुशासित अग्निवीर राज्य की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करेंगे।

कैबिनेट ने महिलाओं और बुजुर्गों के हित में भी महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं। राशन डिपो के आवंटन में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा, जिसमें विधवाओं, तेजाब पीड़ितों और स्वयं सहायता समूहों को प्राथमिकता मिलेगी। वहीं, रिटायरमेंट हाउसिंग पॉलिसी में संशोधन कर निर्माण सीमा (FAR) को 2.25 से बढ़ाकर 3.0 किया गया है, जिससे बुजुर्गों के लिए बेहतर आवास सुविधाएं विकसित हो सकेंगी।

ग्रामीण विकास को गति देने के लिए ‘हरियाणा विलेज कॉमन लैंड्स रूल्स’ में नया प्रावधान जोड़ा गया है, जिससे रास्ते की कमी के कारण अटकी परियोजनाओं को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।

बैठक की एक खास तस्वीर भी चर्चा में रही, जिसमें वरिष्ठ मंत्री अनिल विज पैर में फ्रैक्चर के बावजूद वॉकर के सहारे कैबिनेट में शामिल होते नजर आए।

सरकार ने स्पष्ट किया है कि इन सभी फैसलों को जल्द ही लागू करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी, जिससे प्रदेश में विकास और सामाजिक सुरक्षा को और मजबूती मिलेगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल में फिर बदलेगा मौसम, कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

Summer express/शिमला-:हिमाचल प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आज शुक्रवार को प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश के आसार हैं। कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला के कुछ क्षेत्रों में अंधड़ और ओलावृष्टि को लेकर विशेष अलर्ट जारी किया गया है, जबकि अन्य जिलों के लिए येलो...

भारत ने होर्मुज जलडमरूमध्य में हमलों की निंदा की, सुरक्षित नौवहन और वैश्विक व्यापार बहाल करने की मांग

Summer express, न्यूयॉर्क | भारत ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के दौरान वाणिज्यिक जहाजों को निशाना बनाए जाने की कड़ी निंदा करते हुए होर्मुज जलडमरूमध्य में निर्बाध और सुरक्षित नौवहन तथा वैश्विक व्यापार को जल्द बहाल करने की मांग की है। संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत हरीश पर्वतनेनी ने कहा...

तलाक से पहले पूर्व वर्जीनिया गवर्नर ने पत्नी की गोली मारकर हत्या, फिर खुद को भी मारी गोली

Summer express, वर्जीनिया  | अमेरिका के वर्जीनिया राज्य से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पूर्व लेफ्टिनेंट गवर्नर जस्टिन फेयरफैक्स ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली। यह घटना उस समय हुई जब दोनों के बीच तलाक का मामला अदालत में चल रहा था और...

लुधियाना में दर्दनाक सड़क हादसा: चंडीगढ़ रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, दो घायल

Summer express, लुधियाना  | लुधियाना में तेज रफ्तार वाहनों का कहर लगातार जारी है। ताजा मामला चंडीगढ़ रोड का है, जहां देर रात एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन दोस्तों को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए।...

ऊना में कैफे की किचन में भीषण आग,लाखों का नुकसान

Summer express/ऊना,राकेश-:हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में हमीरपुर रोड पर स्थित एक कैफे की किचन में आज सुबह अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही फायर विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.