Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गर्भवती पत्नी को अस्पताल ले जाते ड्राइवर का चालान विवाद, पुलिस पर आरोप

Summer Express,जालंधर |  शहर के एपीजे कॉलेज के पास ट्रैफिक पुलिस के रवैये को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। एक टैक्सी ड्राइवर ने आरोप लगाया है कि वह अपनी गर्भवती पत्नी को गंभीर हालत में अस्पताल ले जा रहा था, लेकिन सीट बेल्ट न लगाने के कारण पुलिस ने उसे रोक लिया और चालान काटने पर अड़ गई।

घटना गुरुवार शाम करीब 5 बजे की बताई जा रही है। पीड़ित के अनुसार, उसने पुलिसकर्मियों को अपनी पत्नी की मेडिकल स्थिति के बारे में बताया और 15 से अधिक मेडिकल रिपोर्ट भी दिखाई, लेकिन इसके बावजूद उसे काफी देर तक रोके रखा गया।

ड्राइवर का आरोप है कि पुलिसकर्मी चालान काटने पर जोर देते रहे और आपात स्थिति को नजरअंदाज किया गया। इसके अलावा पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि नाके पर तैनात दो पुलिसकर्मी नशे की हालत में थे और बातचीत की स्थिति में नहीं थे।

मामले ने तब और तूल पकड़ लिया जब ड्राइवर ने घटना का वीडियो बनाना शुरू किया, जिसके बाद पुलिसकर्मी मौके से चले गए।

पीड़ित का कहना है कि इस देरी के कारण उसकी पत्नी और होने वाले बच्चे की जान खतरे में पड़ सकती थी। उसने मामले में पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

वर्ल्ड बैंक की टीम ने अखाड़ा बाजार और भूतनाथ क्षेत्र का किया निरीक्षण, पीरड़ी पुल का काम  पूरा करने के निर्देश

Summer express/कुल्लू-: जिला मुख्यालय कुल्लू में ब्यास नदी पर एक और डबल लेन पुल के निर्माण की कवायद शुरू हो गई है। प्रस्तावित पुल के बनने से कुल्लू शहर को फोरलेन सड़क से सीधा जोड़ा जा सकेगा। इसी संभावित परियोजना को लेकर वर्ल्ड बैंक की टीम ने बुधवार को अखाड़ा बाजार और भूतनाथ क्षेत्र का...

अशोक अरोड़ा का सरकार पर हमला, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म कराने की मांग

summer express , चंडीगढ़ (अंकुर कपूर)। कांग्रेस विधायक अशोक अरोड़ा ने हरियाणा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारियों से तत्काल बातचीत कर उनकी समस्याओं का समाधान करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सरकार को अपनी हठधर्मिता छोड़कर कर्मचारियों के साथ बातचीत करनी चाहिए, ताकि लंबे समय से चल...

पंचकूला-सहारनपुर हाईवे के पास युवती का शव मिला, हत्या की आशंका

Summer express, यमुनानगर। पंचकूला-सहारनपुर हाईवे पर रुहला खेड़ी गांव के पास बुधवार सुबह खेतों में पानी की डोल से करीब 30 से 32 वर्षीय युवती का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवती के शरीर पर केवल अंतःवस्त्र थे, जबकि आसपास उसके अन्य कपड़े नहीं मिले। उसके गले में मंगलसूत्र और पैरों...

सतपाल रायजादा का तंज—नेता अपने बच्चों को उन्हीं स्कूलों में पढ़ाएं, जिनकी शिक्षा व्यवस्था की बात करते हैं; बोले- वैज्ञानिक सोच से आगे बढ़ना जरूरी

Summer express/ऊना /राकेश -: ऊना में आयोजित इंटर कॉलेज क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप का समापन हो गया। समापन समारोह में ऊना सदर से कांग्रेस के पूर्व विधायक सतपाल रायजादा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। प्रतियोगिता में प्रदेश के 21 कॉलेजों से 170 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। समारोह के दौरान विजेता और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने...

दो रातों में जीवंत होती है डगेली परंपरा,कृष्ण जन्म और हिमाचली देव संस्कृति से जुड़ा है नाता

सोलन/चंद्रिका। हिमाचल प्रदेश की पहचान केवल इसकी प्राकृतिक सुंदरता से ही नहीं, बल्कि यहां की समृद्ध देव संस्कृति, लोकपरंपराओं, लोकगाथाओं और लोकनाट्य परंपराओं से भी है। इसी सांस्कृतिक विरासत की एक विशिष्ट कड़ी महासुवी क्षेत्र में प्रचलित डगेली नाच है। यह अनूठी स्वांग नृत्य परंपरा भगवान श्रीकृष्ण के जन्म और उनकी बाल लीलाओं से जुड़ी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.