भालौठ गांव में पुरानी रंजिश में युवक को गोली मारी, इलाके में दहशत फैली

Summer express, रोहतक। हरियाणा के रोहतक जिले के भालौठ गांव में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक को गोली मारने की घटना सामने आई है। वारदात में गांव निवासी विकास उर्फ नारद (24) गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत खेड़ी साध के पास स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार, विकास और एक अन्य युवक के बीच लंबे समय से रंजिश चली आ रही थी। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच फोन पर बहस हुई थी, जिसके बाद आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी।

इसके बाद देर रात करीब डेढ़ बजे आरोपी युवक गांव में पहुंचा और विकास पर गोलियां चला दीं। आरोप है कि उस पर चार से पांच राउंड फायर किए गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। फायरिंग की आवाज सुनते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई और लोगों में दहशत फैल गई।

स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के मुताबिक उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि घायल विकास उर्फ नारद का भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। करीब एक साल पहले उस पर गांव के शराब ठेके के बाहर फायरिंग करने का मामला दर्ज हुआ था, जिसमें उसे हरिद्वार से गिरफ्तार किया गया था।

आईएमटी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी एसआई अश्वनी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला पुरानी रंजिश का प्रतीत हो रहा है और आरोपियों की पहचान कर ली गई है। पुलिस ने जल्द गिरफ्तारी का दावा किया है और पूरे मामले की गहन जांच जारी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कैंसर की दवाओं पर केंद्र ने दी बड़ी राहत, हिमाचल में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल: राजेंद्र राणा

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने कैंसर की दवाओं के दाम में 93 प्रतिशत तक की कटौती करने के लिए केंद्र की मोदी सरकार का आभार जताया है। साथ ही उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर स्वास्थ्य सेवाओं और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की अनदेखी करने...

लोकतंत्र की लड़ाई के लिए दिल्ली कूच करेगा हिमाचल, हर विधानसभा से जुटेंगे 200 लोग

Summer express/शिमला/संजू: दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली को लेकर हिमाचल प्रदेश में भी तैयारियां तेज हो गई हैं। इस रैली में प्रदेश से करीब 10 हजार लोगों के शामिल होने का दावा किया जा रहा है। हर विधानसभा क्षेत्र से लगभग 200 लोगों को दिल्ली ले जाने का...

जयराम ठाकुर ने सड़कों की बदहाली और बस रूट बंद होने पर उठाए सवाल, बोले- गारंटियां पूरी करने में नाकाम रही सरकार

Summer express/ऊना,राकेश -:हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा नेता जयराम ठाकुर ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हिमाचल प्रदेश में विकास कार्य पूरी तरह ठप हो गए हैं। प्रदेश में सड़कों की हालत लगातार खराब हो रही है, कई बसों के...

नौहराधार सीएचसी भवन जनता को समर्पित,50 हजार लोगों को होगा लाभ…संगड़ाह स्कूल को सीबीएसई में स्तरोन्नत करने की घोषणा

Summer express/शिमला-: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को शिमला से वर्चुअल माध्यम द्वारा सिरमौर जिला के रेणुका विधानसभा क्षेत्र के नौहराधार में नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भवन का लोकार्पण किया। 6.92 करोड़ रुपये की लागत से तैयार छह बिस्तरों वाले इस स्वास्थ्य केंद्र से क्षेत्र की 20 ग्राम पंचायतों और 47 गांवों...

1 नवंबर की दिल्ली रैली में हरियाणा से एक लाख लोग होंगे शामिल : राव नरेंद्र

Summer express, राकेश कुमार शर्मा, करनाल। हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र ने दावा किया है कि 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में हरियाणा से कम से कम एक लाख लोग शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि देशभर से करीब...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.