Facebook-f Youtube X-twitter

आईआईटीएन बाबा अभय सिंह ने शादी के बाद यूनिवर्सिटी खोलने का किया ऐलान

Summer Express,झज्जर। महाकुंभ 2025 में चर्चा में आए आईआईटीएन बाबा अभय सिंह शादी के बाद एक बार फिर सोशल मीडिया पर सक्रिय हो गए हैं। उन्होंने अपनी नई जीवन यात्रा और आध्यात्मिक योजनाओं को साझा करते हुए एक नई यूनिवर्सिटी स्थापित करने का ऐलान किया है। इस यूनिवर्सिटी में पारंपरिक शिक्षा के साथ ध्यान, क्रिया साधना, सनातन मूल्यों और आध्यात्मिक अनुशासन को शामिल करने की बात कही गई है।

अभय सिंह ने बताया कि वे इस समय अपनी पत्नी प्रीतिका के साथ मिलकर अध्यात्म और शिक्षा को जोड़ने वाले प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। उनकी शादी 15 फरवरी को हिमाचल प्रदेश के अघनजर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि के अवसर पर हुई थी। प्रीतिका कर्नाटक की रहने वाली इंजीनियर हैं।

सोशल मीडिया पर सक्रिय होते हुए अभय सिंह ने तीन प्लेटफॉर्म भी साझा किए हैं, जिनके माध्यम से वे “श्री यूनिवर्सिटी” या “सनातन यूनिवर्सिटी” की स्थापना की योजना आगे बढ़ा रहे हैं। इन प्लेटफॉर्म्स पर फंडिंग का विकल्प भी उपलब्ध बताया गया है। उन्होंने यह भी लिखा कि जिस पहल को प्रमुखता मिलनी चाहिए थी, उसे सही तरीके से प्रस्तुत नहीं किया गया।

अभय सिंह का कहना है कि वे पिछले एक साल से प्रीतिका के साथ रहकर आध्यात्मिक विषयों पर काम कर रहे हैं। दोनों की मुलाकात करीब एक साल पहले हुई थी, जिसके बाद धीरे-धीरे समझ विकसित होने पर उन्होंने विवाह का निर्णय लिया। प्रीतिका ने अभय को सरल, ईमानदार और गहरी सोच वाला व्यक्ति बताया है।

शादी के बाद अभय सिंह अपने पैतृक गांव झज्जर पहुंचे, जहां उनके पिता के चैंबर के बाहर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। उनके अनुयायी और समर्थक उनसे मिलने और सेल्फी लेने के लिए पहुंचे।

यूनिवर्सिटी का विजन

अभय सिंह के अनुसार प्रस्तावित यूनिवर्सिटी में आधुनिक शिक्षा के साथ आध्यात्मिक प्रशिक्षण को भी शामिल किया जाएगा। इसमें ध्यान, क्रिया साधना और सनातन मूल्यों पर विशेष फोकस रहेगा, ताकि छात्रों को जीवन की सही दिशा और मानसिक संतुलन मिल सके। शुरुआती चरण में “श्री डॉट फाउंडेशन” के माध्यम से ऑनलाइन साधना कार्यक्रम शुरू किए जा रहे हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल दिवस पर राज्य स्तरीय सम्मान वितरित, पात्र परिवारों को आर्थिक सहायता व भूमि पट्टे

शिमला, 15 अप्रैल : हिमाचल दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने राज्य की उत्कृष्ट विभूतियों को वर्ष 2026 के राज्य स्तरीय पुरस्कारों से सम्मानित किया। इस दौरान सिविल सर्विसिस अवॉर्ड, प्रेरणा स्रोत सम्मान और हिमाचल गौरव पुरस्कार विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों और संस्थानों को प्रदान किए गए।सिविल सर्विसिस...

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर जयराम ठाकुर का समर्थन, प्रदेश सरकार की कार्यशैली पर उठाए सवाल

शिमला ,संजू-:नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार द्वारा लाए गए नारी शक्ति वंदन अधिनियम की सराहना करते हुए इसे महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल बताया है। उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण कानून के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाना केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। जयराम...

रिकांगपियो में राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह, मुख्यमंत्री सुक्खू ने की कई अहम घोषणाएं

किन्नौर,-:हिमाचल प्रदेश में 79वां हिमाचल दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। राज्य स्तरीय मुख्य समारोह किन्नौर जिले के रिकांग पियो में आयोजित हुआ, जहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और भव्य परेड की सलामी ली। समारोह के दौरान विभिन्न सुरक्षा बलों, पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी और स्कूलों के बैंड दलों ने आकर्षक...

जल्दबाजी में लाया जा रहा महिला आरक्षण विधेयक- रजनी पाटिल

शिमला,संजू– शिमला में हिमाचल दिवस के अवसर पर रिज मैदान में आयोजित जिलास्तरीय कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल ने शिरकत की और प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने महिला आरक्षण विधेयक को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। रजनी पाटिल ने कहा कि महिलाओं को आरक्षण मिलना चाहिए, लेकिन केंद्र सरकार इस बिल...

शिमला में हिमाचल दिवस का ज़िलास्तरीय समारोह आयोजित, मुकेश अग्निहोत्री बोले- केंद्र सरकार नहीं कर रहा प्रदेश का सहयोग

शिमला – हिमाचल प्रदेश में हर्ष और उल्लास के साथ हिमाचल दिवस की 78वीं वर्षगांठ मनाई गई. जिला शिमला में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने हिमाचल दिवस के जिलास्तरीय कार्यक्रम की अध्यक्षता की. इस दौरान हिमाचल प्रदेश के विकास में राज्य के बड़े नेताओं के योगदान को याद किया. साथ ही केंद्र सरकार से हिमाचल...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.