Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

महराजगंज में दो ट्रेलरों की भीषण भिड़ंत, चालक की मौत

Summer express, महराजगंज। नगर पंचायत परतावल मुख्य चौराहे पर शुक्रवार भोर तेज धमाके के साथ दो ट्रेलरों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में एक चालक की मौत हो गई, जबकि आसपास की कई दुकानें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।

जानकारी के अनुसार, हरियाणा नंबर का एक ट्रेलर कप्तानगंज की ओर से पनियरा रोड की तरफ जा रहा था, जबकि औरैया जिले का दूसरा ट्रेलर गोरखपुर से महराजगंज की ओर आ रहा था। इसी दौरान श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के परतावल चौराहे पर रात करीब दो बजे दोनों वाहनों की जोरदार भिड़ंत हो गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि औरैया जिले के ट्रेलर में लदा रिफाइंड तेल सड़क पर फैल गया और डीजल टैंक लीक होने से सड़क पर फिसलन फैल गई। हादसे के बाद हरियाणा ट्रेलर का अगला पहिया फट गया, जबकि दूसरा ट्रेलर सड़क पर पलट गया।

पलटे हुए ट्रेलर की चपेट में आने से आसपास स्थित कई दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं। इनमें फल की दुकान, नेहा कॉस्मेटिक, सुजीत पान की दुकान, जूस का ठेला और ओल्ड मोबाइल हब शामिल हैं। इसके अलावा पुलिस पिकेट पर रखा बेंच भी टूट गया।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल चालक को सीएचसी परतावल भेजा गया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

मृतक की पहचान शामली जिले के लोहरीपुर निवासी अमजद चौहान पुत्र कुर्कीन के रूप में हुई है। श्यामदेउरवा थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि दोनों ट्रेलर हरियाणा और औरैया जिलों के हैं तथा मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

पंचायती राज चुनाव को लेकर विक्रमादित्य का बीजेपी  अध्यक्ष पर निशाना,बोले – ये दिन आ गए हैं कि प्रधानों के कंधों पर चला रहे हैं बंदूक

Summer express/शिमला, संजू -: 23 जून को हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की जयंती के मौके पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे और हिमाचल सरकार के कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि इस दौरान हेल्थ चेकअप के साथ-साथ ऐतिहासिक रिज मैदान पर एक दिवसीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का भी...

सोनीपत में पहली बार सफलतापूर्वक हुई दुर्लभ हृदय उपचार प्रक्रिया, 60 वर्षीय महिला को मिली नई जिंदगी

Summer express, सोनीपत। बहालगढ़ रोड स्थित फिम्स अस्पताल के डॉक्टरों ने 60 वर्षीय ग्रामीण महिला का जटिल हृदय उपचार कर चिकित्सा क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। लंबे समय से सांस लेने में परेशानी का सामना कर रही महिला की जांच में सामने आया कि उसका हृदय मात्र 25 प्रतिशत क्षमता से काम कर...

विधानसभा चुनाव लड़ने पर वंदना गुलेरिया बोलीं…फैसला पिता नहीं,पार्टी हाईकमान करेगा

Summer express/मंडी, धर्मवीर -: मंडी जिला की धर्मपुर सीट से आगामी विधानसभा चुनाव में उतरने के फैसले को पूर्व मंत्री ठकुर महेंद्र सिंह की बेटी वंदना गुलेरिया ने पिता महेंद्र सिंह नहीं पार्टी हाईकमान पर छोड़ दिया है। मंडी में आयोजित प्रेस के दौरान पूछे गए सवाल के जबाव में वंदना गुलेरिया ने कहा कि...

पुणे में गैस रिसाव से हुआ भीषण विस्फोट: आग लगने से युवक की मौत, दो बुजुर्ग गंभीर रूप से झुलसे

Summer express, पुणे। महाराष्ट्र के पुणे शहर के वाघोली इलाके में शुक्रवार सुबह एक रिहायशी भवन में गैस रिसाव के कारण हुए जोरदार विस्फोट के बाद भीषण आग लग गई। हादसे में 35 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि परिवार के दो बुजुर्ग सदस्य गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद इलाके...

करसोह में तड़के भीषण अग्निकांड,पशुशाला राख; भैंस झुलसी, लाखों का नुकसान

Summer express/हमीरपुर, अरविंद -:हमीरपुर जिले के विकास खंड टौणीदेवी की ग्राम पंचायत गुवारडू के अंतर्गत करसोह गांव में शुक्रवार तड़के एक भीषण अग्निकांड से हड़कंप मच गया। आग लगने की इस घटना में एक पशुशाला पूरी तरह जलकर राख हो गई, जबकि अंदर बंधी भैंस झुलस गई। ग्रामीणों की तत्परता और साहसिक प्रयासों के चलते...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.