Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिमाचल में कांग्रेस सरकार के खिलाफ भाजपा का हल्ला बोल, ऊना में निकाली रोष रैली

ऊना , राकेश -:हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार की नीतियों के विरोध में भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को ऊना जिला में जोरदार आक्रोश प्रदर्शन किया। प्रदेश भर में आयोजित इस विरोध कार्यक्रम के तहत ऊना में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और रोष रैली निकाली।

इस प्रदर्शन का नेतृत्व भाजपा विधायक सतपाल सत्ती और जिला प्रभारी रश्मि दास सूद ने किया। एमसी पार्क से शुरू हुई यह रैली शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए डीसी ऑफिस पहुंची, जहां भाजपा नेताओं ने प्रशासन के माध्यम से राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।

भाजपा विधायक सतपाल सत्ती ने मीडिया से बातचीत में कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है और भ्रष्टाचार लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में माफिया राज, गुंडागर्दी और फिरौती जैसी घटनाएं बढ़ी हैं, जिससे आम जनता में भय का माहौल है।सत्ती ने यह भी कहा कि कांग्रेस ने चुनाव से पहले जनता से जो 10 गारंटियां की थीं, उन्हें अब तक पूरा नहीं किया गया है। उन्होंने सरकार पर विकास कार्यों को ठप करने का आरोप लगाते हुए कहा कि बेरोजगारी बढ़ रही है और युवाओं को रोजगार के अवसर नहीं मिल रहे।

इसके अलावा उन्होंने हिमकेयर योजना और पेंशन जैसी सुविधाओं में आ रही दिक्कतों का भी मुद्दा उठाया। उनका कहना था कि कई लोगों को समय पर पेंशन नहीं मिल रही और कर्मचारियों को वेतन देने में भी देरी हो रही है।हरोली उत्सव को लेकर भी भाजपा ने सरकार पर निशाना साधा। सत्ती ने कहा कि एक ओर प्रदेश की जनता समस्याओं से जूझ रही है, वहीं सरकार उत्सव मनाने में व्यस्त है।भाजपा ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने जल्द ही अपनी नीतियों में सुधार नहीं किया, तो आने वाले समय में प्रदेशभर में और बड़े स्तर पर आंदोलन किए जाएंगे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.