Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

SIR के बाद मतदाता सूची में बड़ी कटौती, यूपी-गुजरात में सबसे ज्यादा नाम हटे

Summer Express, नई दिल्ली। विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया पूरी होने के बाद देश के 9 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों की संयुक्त मतदाता सूची में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। इस प्रक्रिया के तहत करीब 6.08 करोड़ नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए हैं।

चुनाव आयोग और संबंधित राज्यों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों के आंकड़ों के अनुसार, एसआईआर प्रक्रिया से पहले इन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कुल मतदाता संख्या लगभग 51 करोड़ थी, जो अब घटकर करीब 44.92 करोड़ रह गई है।

इस चरण में उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, राजस्थान, छत्तीसगढ़, केरल, गुजरात, मध्य प्रदेश, गोवा सहित पुडुचेरी, अंडमान-निकोबार और लक्षद्वीप की मतदाता सूचियां शामिल रहीं।

आंकड़ों के अनुसार, प्रतिशत के आधार पर गुजरात में सबसे अधिक 13.40% मतदाता घटे, जबकि उत्तर प्रदेश 13.24% की गिरावट के साथ दूसरे स्थान पर रहा। इसके अलावा छत्तीसगढ़ में 11.77%, पश्चिम बंगाल में 11.61%, तमिलनाडु में 11.55%, गोवा में 10.76%, मध्य प्रदेश में 5.97%, राजस्थान में 5.74% और केरल में 3.22% मतदाता कम हुए हैं।

जिलावार आंकड़ों में उत्तर प्रदेश के लखनऊ में सबसे ज्यादा 9.14 लाख से अधिक नाम हटाए गए, जबकि प्रयागराज, कानपुर, आगरा और गाजियाबाद जैसे जिलों में भी बड़ी संख्या में मतदाता सूची से नाम कम हुए हैं।

विधानसभा क्षेत्रों में साहिबाबाद, नोएडा और लखनऊ उत्तर जैसे क्षेत्रों में भी उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई है।

पश्चिम बंगाल में इस प्रक्रिया के दौरान लगभग 91 लाख नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं। चुनाव आयोग के अनुसार, यह संशोधन अभियान मतदाता सूची को अद्यतन और त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से चलाया गया था।

आयोग के अनुसार, यह प्रक्रिया अभी जारी है और अगले चरण में शेष राज्यों में भी मतदाता सूची का पुनरीक्षण किया जाएगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.