गोहाना के मेन बाजार में घर में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

Summer Express,  गोहाना। हरियाणा के गोहाना शहर के वार्ड-11 स्थित मेन बाजार में शुक्रवार सुबह एक घर में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग लगने से घर में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया, हालांकि परिवार के सभी सदस्य समय रहते बाहर निकलने में सफल रहे, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

जानकारी के अनुसार, यह मकान गुरुद्वारे के पूर्व प्रधान सरदार काबल सिंह का बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, घर में धार्मिक रूप से गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष ज्योत प्रज्वलित की गई थी। आशंका जताई जा रही है कि इसी ज्योत से आग भड़क गई, जिसने कुछ ही मिनटों में पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया।

आग लगते ही घर से तेज लपटें उठने लगीं, जिसके बाद आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया और तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। मेन बाजार की संकरी गलियों के कारण दमकल की गाड़ियों को मौके तक पहुंचने में काफी परेशानी हुई, लेकिन कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि आग इतनी तेजी से फैली कि घर में रखा अधिकतर सामान जलकर नष्ट हो गया। वहीं नगर परिषद से जुड़े एक प्रतिनिधि ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

दमकल विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तंग गलियों के कारण राहत कार्य में देरी हुई। बाद में आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया गया।

फिलहाल आग लगने के सही कारणों की जांच की जा रही है। परिवार की ओर से अभी तक किसी आधिकारिक बयान में स्पष्ट कारण नहीं बताया गया है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कैंसर की दवाओं पर केंद्र ने दी बड़ी राहत, हिमाचल में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल: राजेंद्र राणा

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने कैंसर की दवाओं के दाम में 93 प्रतिशत तक की कटौती करने के लिए केंद्र की मोदी सरकार का आभार जताया है। साथ ही उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर स्वास्थ्य सेवाओं और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की अनदेखी करने...

लोकतंत्र की लड़ाई के लिए दिल्ली कूच करेगा हिमाचल, हर विधानसभा से जुटेंगे 200 लोग

Summer express/शिमला/संजू: दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली को लेकर हिमाचल प्रदेश में भी तैयारियां तेज हो गई हैं। इस रैली में प्रदेश से करीब 10 हजार लोगों के शामिल होने का दावा किया जा रहा है। हर विधानसभा क्षेत्र से लगभग 200 लोगों को दिल्ली ले जाने का...

जयराम ठाकुर ने सड़कों की बदहाली और बस रूट बंद होने पर उठाए सवाल, बोले- गारंटियां पूरी करने में नाकाम रही सरकार

Summer express/ऊना,राकेश -:हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा नेता जयराम ठाकुर ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हिमाचल प्रदेश में विकास कार्य पूरी तरह ठप हो गए हैं। प्रदेश में सड़कों की हालत लगातार खराब हो रही है, कई बसों के...

नौहराधार सीएचसी भवन जनता को समर्पित,50 हजार लोगों को होगा लाभ…संगड़ाह स्कूल को सीबीएसई में स्तरोन्नत करने की घोषणा

Summer express/शिमला-: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को शिमला से वर्चुअल माध्यम द्वारा सिरमौर जिला के रेणुका विधानसभा क्षेत्र के नौहराधार में नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भवन का लोकार्पण किया। 6.92 करोड़ रुपये की लागत से तैयार छह बिस्तरों वाले इस स्वास्थ्य केंद्र से क्षेत्र की 20 ग्राम पंचायतों और 47 गांवों...

1 नवंबर की दिल्ली रैली में हरियाणा से एक लाख लोग होंगे शामिल : राव नरेंद्र

Summer express, राकेश कुमार शर्मा, करनाल। हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र ने दावा किया है कि 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में हरियाणा से कम से कम एक लाख लोग शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि देशभर से करीब...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.