Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

लुधियाना रेलवे स्टेशन पर जेबकतरे की पिटाई, वीडियो वायरल

Summer Express,लुधियाना। लुधियाना रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर उस समय हंगामेदार स्थिति बन गई जब यात्रियों ने एक कथित जेबकतरे को रंगे हाथों पकड़ लिया। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, हालांकि यह मामला करीब दो दिन पुराना बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, प्लेटफार्म पर एक यात्री की जेब से पैसे चोरी होने का अहसास होते ही उसने शोर मचा दिया। शोर सुनकर वहां मौजूद लोगों ने भाग रहे संदिग्ध युवक को दौड़ाकर पकड़ लिया। पकड़े जाने के बाद आरोपी ने कथित तौर पर चोरी किए गए पैसे ट्रेन के नीचे ट्रैक पर फेंक दिए, ताकि सबूत मिटाया जा सके।

गुस्साए यात्रियों ने मौके पर ही आरोपी की जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान युवक बार-बार खुद को चोटिल बताकर बचने की कोशिश करता रहा, लेकिन भीड़ ने उसकी एक नहीं सुनी। पूरी घटना का वीडियो किसी यात्री ने रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

मामले को लेकर जीआरपी थाने के एसएचओ जतिंदर सिंह ने बताया कि अभी तक इस संबंध में कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। हालांकि वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है और आरोपी की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

स्थानीय यात्रियों ने आरोप लगाया है कि लुधियाना से ढंडारी सेक्शन तक रेलवे ट्रैक और प्लेटफार्म पर जेबकतरों की गतिविधियां बढ़ गई हैं। लोगों का कहना है कि जीआरपी की गश्त कम होने के कारण ऐसे तत्व बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। यात्रियों ने स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने की मांग की है ताकि सफर सुरक्षित और निर्भय हो सके।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

फिरोजपुर में दूध पीने के बाद तीन मासूम बच्चियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

Summer express, फिरोजपुर। पंजाब के फिरोजपुर जिले के गांव मोहरे वाला में शनिवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां संदिग्ध परिस्थितियों में तीन छोटी बच्चियों की मौत हो गई। मृतकों में दो सगी बहनें भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि दूध पीने के कुछ देर बाद ही तीनों की तबीयत अचानक बिगड़...

आंध्र प्रदेश के सरकारी स्कूल में आरी से दो छात्राओं पर हमला : एक की हालत गंभीर, आरोपी फरार

Summer express,अनंतपुर I आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले में एक सरकारी स्कूल के भीतर घुसकर 21 वर्षीय युवक ने दसवीं कक्षा की दो छात्राओं पर लकड़ी काटने वाली आरी से हमला कर दिया। इस घटना में दोनों छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिनमें से एक की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है।...

कैथल में मकान की तराई करते समय करंट लगने से युवक की मौत, जनवरी में होनी थी शादी

Summer express, कैथल (बलिंदर कुमार)। कैथल जिले के कस्बा सीवन में बिजली का करंट लगने से 28 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। युवक अपने नए बन रहे मकान में तराई करने गया था। इसी दौरान टुल्लू पंप के पाइप को दोबारा लगाते समय वह करंट की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी...

फरीदाबाद के ओयो होटल में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत: कमरे में मिला शव, साथ आया व्यक्ति लापता

Summer express, फरीदाबाद (अनिल मंगला)। बल्लभगढ़ स्थित वन स्टार गेस्ट हाउस के ओयो होटल में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। महिला का शव होटल के कमरा नंबर 201 में बेड पर पड़ा मिला। मृतका की पहचान चांदनी कुमारी निवासी बिहार के रूप में हुई है। घटना की सूचना...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कुरुक्षेत्र में मां भद्रकाली मंदिर में की पूजा-अर्चना, विश्वविद्यालय के हीरक जयंती समारोह का किया शुभारंभ

Summer express, कुरुक्षेत्र। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने एक दिवसीय हरियाणा दौरे के दौरान रविवार को धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। राष्ट्रपति ने अपने दौरे की शुरुआत प्रसिद्ध शक्तिपीठ देवीकूप मां भद्रकाली मंदिर में पूजा-अर्चना करके की। इस दौरान उन्होंने देशवासियों की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। उनके साथ...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.