Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कुरुक्षेत्र में पहली बार राज्य स्तरीय बैसाखी महोत्सव का भव्य आगाज, CM सैनी ने उड़ाई 6 फीट लंबी पतंग

Summer Express, कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में पहली बार राज्य स्तरीय बैसाखी महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है, जिसका उद्घाटन हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया। उद्घाटन समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से तैयार की गई 6 फीट लंबी रंगीन पतंग उड़ाकर उत्सव का शुभारंभ किया और लोगों के बीच उत्साह का माहौल बना दिया।

उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर लगाई गई विभिन्न प्रदर्शनियों और स्टॉल्स का निरीक्षण किया तथा आयोजन की व्यवस्थाओं की सराहना की। कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मेला ग्राउंड में आयोजित इस दो दिवसीय महोत्सव में परंपरा और आधुनिक तकनीक का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है।

इस आयोजन का सबसे बड़ा आकर्षण 500 ड्रोन का भव्य शो होगा, जो रात के समय कुरुक्षेत्र के आकाश को रोशन करेगा। साथ ही पारंपरिक पतंगबाजी उत्सव में रंग-बिरंगी पतंगें आसमान में उड़ान भरते हुए नजर आएंगी। मुख्यमंत्री ने स्वयं भी पतंग उड़ाकर लोगों का उत्साह बढ़ाया।

महोत्सव के दौरान खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों का भी आयोजन किया जा रहा है, जिसमें कुश्ती दंगल, सर्कल कबड्डी, गतका, हरियाणवी पगड़ी बांधने और दस्तारबंदी जैसी प्रतियोगिताएं शामिल हैं। प्रशासन ने इन प्रतियोगिताओं के लिए 38 लाख रुपये से अधिक की इनामी राशि निर्धारित की है। केवल कुश्ती दंगल में ही करीब 200 मुकाबले आयोजित किए जाएंगे, जिनमें पहलवान अपना दमखम दिखा रहे हैं।

शाम के सत्र में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला भी आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। पहले दिन प्रसिद्ध सूफी और पंजाबी गायक लखविंदर वडाली अपनी प्रस्तुति देंगे, जबकि अगले दिन कुलविंदर बिल्ला अपनी गायकी से समां बांधेंगे।

महोत्सव में किसानों के लिए विशेष प्रदर्शनी भी लगाई गई है, जिसमें गेहूं की कटाई से लेकर अनाज निकालने तक की पारंपरिक प्रक्रिया को जीवंत रूप में दर्शाया गया है। यह प्रदर्शनी नई पीढ़ी को कृषि संस्कृति और विरासत से जोड़ने का प्रयास है। समापन समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी विजेताओं को सम्मानित करेंगे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.