Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

तलवंडी साबो में तेज रफ्तार कार की टक्कर से मासूम की मौत, परिवार घायल

Summer Express, बठिंडा | तलवंडी साबो क्षेत्र में मेले से लौट रहे एक परिवार को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी, जिससे एक मासूम बच्ची की मौत हो गई, जबकि परिवार के अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, अर्जन सिंह निवासी तलवंडी साबो अपने परिवार के साथ मेले से लौटने के बाद मेन सड़क रौड़ी रोड के पास खड़े थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाई जा रही कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

इस हादसे में अर्जन सिंह की पत्नी सिमरजीत कौर और भांजी काजल गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि उनकी बेटी कोमल ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

थाना तलवंडी साबो पुलिस ने कार चालक जसप्रीत सिंह निवासी रल्ला (जिला मानसा) के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी फिलहाल फरार है और पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

आपदा में 3 महीने तक घट सकता है ईपीएफ योगदान

एजेंसी | नई दिल्लीकेंद्र सरकार की नई कर्मचारी भविष्य निधि योजना-2026 में आपदा या महामारी जैसी आपात स्थिति से निपटने के लिए ईपीएफ योगदान में अस्थायी राहत का प्रावधान किया गया है। इसके तहत केंद्र सरकार जरूरत पड़ने पर कर्मचारी और नियोक्ता के भविष्य निधि योगदान को अधिकतम तीन महीने के लिए आंशिक या पूरी...

हाईकोर्ट ने पूछा-मंत्री को आरोपी कैसे बना सकते हैं

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने संगरूर के गुलजार सिंह की मौत के मामले में पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा को आरोपी बनाए जाने के सवाल पर याचिकाकर्ता से स्पष्टीकरण मांगा। चीफ जस्टिस अश्वनी कुमार मिश्रा और जस्टिस रोहित कपूर की पीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई।याचिका में जांच केंद्रीय...

नेपाल बाढ़ में लापता ऊना के इंजीनियर की तलाश तेज करने के लिए केंद्र से संपर्क करेगी हिमाचल सरकार

Summer express/ऊना,राकेश-:नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद लापता चल रहे ऊना निवासी इंजीनियर सुखविंदर रतन के परिजनों ने बुधवार को ऊना के सर्किट हाउस में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मुलाकात की। परिजनों ने मुख्यमंत्री से सुखविंदर रतन की तलाश में आवश्यक सहायता उपलब्ध करवाने का आग्रह किया।परिजनों ने बताया कि 26 अगस्त...

आनंद शर्मा बोले..ग्लोबल साउथ के लिए ब्रिक्स की अहम भूमिका, मौजूदा तनाव के दौर में सामूहिक निर्णय और बातचीत जरूरी

Summer express/कसौली -: पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता आनंद शर्मा मंगलवार शाम कसौली पहुंचे। बुधवार को उन्होंने अपनी दादी की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान ब्रिक्स सम्मेलन को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि किसी अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन की सफलता को केवल एक शब्द में परिभाषित नहीं किया जा सकता।...

कांगड़ा एयरपोर्ट पर इजरायली नागरिक के सामान से जिंदा कारतूस बरामद

Summer express/कांगड़ा,राहुल-:कांगड़ा एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच के दौरान एक विदेशी नागरिक के सामान से जिंदा कारतूस बरामद होने का मामला सामने आया है। एयरपोर्ट पर तलाशी के दौरान इजरायली नागरिक के बैग से एक जिंदा कारतूस मिलने के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.