Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

शिमला में 16 अप्रैल को कांग्रेस की अहम बैठक, पंचायत चुनाव से पहले रणनीति पर होगा मंथन

शिमला, 14 अप्रैल-:हिमाचल प्रदेश में पंचायतीराज संस्थाओं के लिए रोस्टर जारी होने के बाद सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी बीच प्रदेश कांग्रेस  ने अपनी आम सभा (जनरल हाउस) की पहली बैठक 16 अप्रैल को शिमला स्थित राजीव भवन में आयोजित करने का निर्णय लिया है। संगठन के पुनर्गठन के बाद होने वाली यह पहली बड़ी बैठक मानी जा रही है, जिस पर सभी की नजरें टिकी हैं।

बैठक की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार करेंगे। इस बैठक में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह,उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, प्रदेश मामलों की प्रभारी सांसद रजनी पाटिल सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। इसके अलावा सह-प्रभारी चेतन चौहान और विदित चौधरी की उपस्थिति भी बैठक को और महत्वपूर्ण बना रही है।संगठन महामंत्री  ने तैयारियों का जायजा लेते हुए कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया है। उन्होंने संकेत दिए हैं कि यह बैठक आने वाले समय की राजनीतिक दिशा तय करने में अहम भूमिका निभा सकती है।

बैठक को दो सत्रों में आयोजित किया जाएगा। पहले सत्र में संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा होगी, जिसमें कार्यकारिणी सदस्य, जिला अध्यक्ष और विभिन्न संगठनों के प्रमुख अपने विचार रखेंगे। वहीं दूसरे सत्र में पीएसी सदस्यों के साथ वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों पर रणनीतिक मंथन किया जाएगा।

इस बैठक में प्रदेश मंत्रिमंडल के सभी सदस्य, पीसीसी कार्यकारिणी, जिला अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारी शामिल होंगे। पंचायत चुनाव से पहले हो रही इस बैठक को कांग्रेस के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिसमें भविष्य की रणनीति और संगठन की मजबूती पर ठोस निर्णय लिए जा सकते हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

लुधियाना बीजेपी में जनरल सेक्रेटरी की सीट पर पेच : नीटू v/s गोशा

सुनील | लुधियानासमर न्यूज भाजपा के नए प्रधान बने 2 महीने बीतने को हैं लेकिन अब तक जिला टीम नहीं बन पाई। कारण है जनरल सेक्रेटरी की सीट की लड़ाई। क्योंकि जिला जनरल सेक्रेटरी की एक सीट पर भाजपा के दो दिग्गज नेता अपने चहेते को बिठाना चाहते हैं। यह चहेते दोनों ही सिख समुदाय...

बनने से पहले ही सवालों में आई 1.40 करोड़ की लादियां – बाड़ेवाल सड़क

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज हलका गिल के लादियां से बाड़ेवाल डोगरा-बचन सिंह मार्ग तक करीब 1.40 करोड़ रुपए की लागत से बन रही सड़क निर्माण पूरा होने से पहले ही सवालों में आ गई है। वर्षों से बदहाल सड़क के बनने से लोगों को राहत की उम्मीद थी, लेकिन निर्माण के दौरान ही स्थानीय...

विक्की मिड्डूखेड़ा हत्याकांड में गुगनी पर हत्या की साजिश और अन्य धाराओं में चलेगा ट्रायल

6 अक्तूबर को सरकारी गवाह होंगे पेश, तीन शूटरों को पहले ही हो चुकी है उम्रकैदसागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज़ यूथ अकाली दल नेता विक्रमजीत सिंह उर्फ वि्क्की मिड्डूखेड़ा हत्याकांड में पांच साल बाद भी कानूनी कार्रवाई का सिलसिला जारी है। मोहाली की अतिरिक्त जिला एवं सत्र अदालत ने अब खालिस्तान लिबरेशन फोर्स (केएलएफ) से...

कल से शुरू होगा विलेज स्पोर्ट्स फेस्टिवल25 हजार से अधिक खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

शगुन कश्यप | चंडीगढ़समर न्यूज पंजाब के ग्रामीण क्षेत्रों से 25,000 से अधिक युवा खिलाड़ी 19 सितंबर से शुरू होने वाले विलेज स्पोर्ट्स फेस्टिवल 2026 में हिस्सा लेंगे। राउंडग्लास फाउंडेशन की ओर से आयोजित इस तीसरे संस्करण में फुटबॉल और वॉलीबॉल के मुकाबले होंगे। फेस्टिवल का उद्देश्य ग्रामीण बच्चों को संगठित खेल प्रतियोगिताओं से जोड़ना...

रूस से तेल खरीद पर भारत पर 100% अमेरिकी टैरिफ का खतरा

एजेंसी | वाशिंगटन अमेरिकी संसद के निचले सदन हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स ने रूस से तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर 100 प्रतिशत तक अतिरिक्त टैरिफ लगाने का रास्ता साफ कर दिया है। ‘लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रूस एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026’ नामक विधेयक 262 के मुकाबले 159 मतों से पारित हुआ।यह पहले ही...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.