Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

वेदांता पावर प्लांट हादसा: मृतकों को 35 लाख, घायलों को 15 लाख मुआवजा

Summer express, नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में स्थित वेदांता पावर प्लांट में हुए भीषण हादसे के बाद कंपनी ने मुआवजे की घोषणा की है। हादसे में जान गंवाने वाले श्रमिकों के परिजनों को 35 लाख रुपये और गंभीर रूप से घायलों को 15 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

कंपनी की ओर से यह भी आश्वासन दिया गया है कि मृतक श्रमिक के परिवार के एक सदस्य को स्थायी नौकरी दी जाएगी। इस घोषणा के बाद प्रभावित परिवारों को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है, हालांकि स्थानीय लोग अब भी मामले की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार को प्लांट में बॉयलर ब्लास्ट हुआ था, जिसमें लगभग 50 मजदूर मौजूद थे। इस दर्दनाक हादसे में 14 श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि 32 लोग घायल हुए हैं। घायलों में 6 की हालत गंभीर बताई जा रही है, जो वेंटिलेटर पर इलाजरत हैं।

घटना के बाद वेदांता समूह के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शोक व्यक्त करते हुए इसे व्यक्तिगत क्षति बताया। वहीं, विपक्षी नेताओं ने इसे प्रबंधन की गंभीर लापरवाही करार दिया है और सुरक्षा मानकों पर सवाल उठाए हैं।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्लांट में सुरक्षा नियमों की अनदेखी की गई, जिसके कारण इतना बड़ा हादसा हुआ। फिलहाल प्रशासन और पुलिस मामले की जांच में जुटे हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.